हिंदू, हिंदुत्व और सनातन, चुनाव प्रचार में इनकी गूंज से भाजपा का लहराया परचम

IANS | May 5, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि तमिलनाडु में डीएमके की करारी हार हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान कई मुद्दों और फैक्टर्स ने अपनी भूमिका निभाई, लेकिन इन सबके बीच ‘हिंदू’, 'हिंदुत्व' और ‘सनातन’ को लेकर दिए गए विवादित बयानों का प्रभाव भी प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया। इन बयानों को लेकर यह धारणा बनी कि बड़े पैमाने पर हिंदू मतदाताओं की भावनाएं आहत हुईं, जिसका असर चुनावी नतीजों में देखने को मिला।

पश्चिम एशिया संकट के बीच एमएसएमई और एयरलाइंस को राहत देने के लिए कैबिनेट ने ईसीएलजीएस 5.0 को दी मंजूरी

IANS | May 5, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम का उद्देश्य वेस्ट एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों को वित्तीय मदद देना है।

'मेक इन इंडिया' को बड़ा बढ़ावा, दो नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट ने दी मंजूरी

IANS | May 5, 2026 8:28 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत दो नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। यह फैसला देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सरकारी जॉब अलर्ट: एचपीआरसीए ने 41 फार्मासिस्ट पदों पर निकाली वैकेंसी, 20 मई तक करें आवेदन

IANS | May 5, 2026 8:23 PM

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर, ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के तहत फार्मासिस्ट (एलोपैथी)-जॉब ट्रेनी के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आईआईआईटी-सूरत में नौकरी का अवसर, 15 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

IANS | May 5, 2026 8:13 PM

गांधीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी-सूरत) में नियुक्त होने का एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, आईआईआईटी-सूरत ने कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (द्वितीय श्रेणी) के रिक्त 15 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

छोटे-छोटे बदलाव से मजबूत होगी मेंटल हेल्थ, एक्सपर्ट्स ने बताए आसान उपाय

IANS | May 5, 2026 8:07 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी और अनियमित दिनचर्या का नकारात्मक असर न केवल तन बल्कि मन पर भी पड़ता है। लिहाजा, तनाव, चिड़चिड़ापन, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा के साथ ही मूड स्विंग, अनिद्रा, बैचेनी, अकेलापन व हताशा आम सी बात बन गई है। ऐसे में एक्सपर्ट बताते हैं कि दिनचर्या में छोटे बदलाव करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है।

शिक्षकों के लिए बड़ा मौका: एचपीआरसीए ने 894 पदों पर निकाली भर्ती, 14 मई तक करें आवेदन

IANS | May 5, 2026 8:04 PM

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विभागों में शिक्षक के कुल 894 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईआईटी-गांधीनगर में प्रोजेक्ट एसोसिएट बनने का मौका, 25 मई तक करें आवेदन

IANS | May 5, 2026 7:59 PM

गांधीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-गांधीनगर) ने अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के 2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है।

सीएम पटेल ने महसूल विभाग की तीन दिवसीय चिंतन शिविर का किया उद्घाटन, बोले- पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का गौरव

IANS | May 5, 2026 7:56 PM

अहमदाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार के महसूल विभाग की त्रिदिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि चिंतन शिविर स्वयं के साथ संवाद और सबसे छोटे व्यक्ति के सुख-कल्याण के विचार का सक्षम माध्यम है।

यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को कराया गया खाली, सभी यात्री सुरक्षित

IANS | May 5, 2026 7:23 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। मंगलवार को हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लग गई। यह घटना विमान के लैंडिंग के बाद हुई, जब विमान जमीन पर खड़ा था। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचाया गया।