'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल : इंडियन आर्मी के ‘ड्रोन वॉरियर’ तैयार, सेना के हर फॉर्मेशन में एक्सपर्ट मौजूद

IANS | May 5, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरा होने वाला है। इस एक साल के भीतर भारतीय सेना ने मॉडर्न वॉरफेयर के सबसे घातक हथियार बनकर उभरे ड्रोन पर महारत हासिल कर ली है। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर ‘अश्नि प्लाटून’ का ऐलान किया था, और अब यह काम भी पूरा हो चुका है। इन प्लाटून की तैनाती भी की जा चुकी है।

पिछले 10 वर्षों में भारत का रक्षा उत्पादन 174 प्रतिशत बढ़कर हुआ 1.54 लाख करोड़ रुपए: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | May 5, 2026 6:34 PM

प्रयागराज, 5 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने रक्षा उपकरणों के बड़े आयातक से उभरते हुए निर्यातक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस दौरान रक्षा उत्पादन 174 प्रतिशत बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

जीपीएससी भर्ती अपडेट: 205 असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

IANS | May 5, 2026 6:09 PM

गांधीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी), गांधीनगर ने श्रेणी-2, गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (जीडब्ल्यूएसएसबी) के तहत मंगलवार को विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 205 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भवानीपुर के निवासियों और मूर्तिकारों ने नई सरकार से समस्याओं को दूर करने की मांग की

IANS | May 5, 2026 6:01 PM

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भवानीपुर के निवासियों ने आने वाली भाजपा सरकार से राहत, आशावाद और उम्मीदों का मिला-जुला भाव व्यक्त किया।

बीईएल को मिली 1,476 करोड़ रुपए की बड़ी डील, भारतीय सेना के लिए बनाएगी 5 मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम

IANS | May 5, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), हैदराबाद के साथ भारतीय सेना के लिए पांच ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए 1,476 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कम से कम 72 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री शामिल है।

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे: सही तरीके से हाथ धोना जरूरी, 'सुमंक' विधि करेगा संक्रमण से बचाव

IANS | May 5, 2026 5:37 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। बढ़ता प्रदूषण, मौसम में बदलाव अपने साथ न जाने कितनी ही बीमारियों को लेकर आते हैं। हालांकि, कोविड-19 के बाद से पर्सनल हाइजीन को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। फिर भी संक्रमण से फैलने वाली बीमारियां लगातार चुनौती बनी हुई हैं। हाथों की साफ-सफाई इन बीमारियों को रोकने में सबसे अहम भूमिका निभाती है। 'वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे' के मौके पर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से 'सुमंक' विधि को समझें, जो हाथ धोने का आसान और प्रभावी तरीका है।

बीपीएससी 72वीं सीसीई का नोटिफिकेशन जारी, 1,230 पदों पर होगी भर्ती, 7 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | May 5, 2026 5:23 PM

पटना, 5 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,230 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।

नवजात शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, जानिए सही तरीका

IANS | May 5, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। नवजात शिशु की देखभाल अपने आप में बहुत नाजुक और जिम्मेदारी का काम होता है। ऐसे बच्चे का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता, उनकी त्वचा बहुत कोमल होती है और इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। इसलिए उन्हें नहलाते समय थोड़ी सी भी गलती उनके लिए परेशानी बन सकती है।

लखनऊ में वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने बड़े मंगल पर 55 हजार हरे पत्तल बांटकर प्लास्टिक मुक्त भविष्य का दिया संदेश

IANS | May 5, 2026 5:17 PM

लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। आस्था के पर्व बड़े मंगल पर इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पूरे जोर-शोर से गूंजा, जब ‘वाटर वूमेन’ के नाम से प्रसिद्ध शिप्रा पाठक ने 55 हजार हरे पत्तलों का निःशुल्क वितरण कर एक नई मिसाल पेश की। उनका यह अभियान न केवल धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि आम लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम भी बना।

एमपीईएसबी भर्ती 2026: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 5, 2026 5:09 PM

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत अस्पताल सहायक (गैर-कार्यकारी, चतुर्थ श्रेणी) के कुल 1200 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 324, ईडब्ल्यूएस के 120, एससी के 192, एसटी के 240 और ओबीसी के 324 पद शामिल हैं।