आईआईटी-गोवा भर्ती 2026: टेक्निकल सुपरिटेंडेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 4, 2026 10:49 PM

पणजी, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-गोवा) ने टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (इलेक्ट्रिकल) के 1, टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के 1, और एडमिनिस्ट्रेटिव (प्रशासनिक) असिस्टेंट के 2 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट : ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री मलय घटक की हार

IANS | May 4, 2026 10:38 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बर्दवान जिले की आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने जीत दर्ज की है, जबकि टीएमसी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री रहे मलय घटक को हार का सामना करना पड़ा है।

किसान ने हाई-टेक पॉली हाउस से अपनाई 'जहर मुक्त खेती', अब हो रही अच्छी आमदनी

IANS | May 4, 2026 10:20 PM

बिलावर (कठुआ), 4 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले स्थित बिलावर क्षेत्र में एक प्रगतिशील किसान ने सरकारी योजना का लाभ उठाकर हाई-टेक पॉली हाउस के माध्यम से 'जहर मुक्त खेती' का सफल मॉडल तैयार किया है। इस आधुनिक तकनीक से उनकी आय में कई गुना वृद्धि हुई है और वे आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

असम में भाजपा की जीत पर चाय बागान की महिलाओं में खुशी का माहौल

IANS | May 4, 2026 10:16 PM

डिब्रूगढ़ (असम), 4 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने राज्य के चाय बागानों में काम करने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी ला दी है। डिब्रूगढ़ जिले के मनोहारी चाय बागान की महिला श्रमिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर भरोसा जताते हुए अपनी उम्मीदें व्यक्त की हैं।

सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

IANS | May 4, 2026 9:45 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट का परिणाम सामने आ चुका है। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों की अंतर से सीएम ममता को चुनाव हराया है। यह दूसरी बार है, जब उन्हें सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

आईएचएमसीएल भर्ती नोटिफिकेशन: मैनेजर समेत 8 पदों पर वैकेंसी, 17 मई तक फॉर्म भरने का अवसर

IANS | May 4, 2026 9:26 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने मैनेजर सहित विभिन्न 8 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बंगाल चुनाव परिणाम: बिष्णुपुर (एससी) से टीएमसी के दिलीप मंडल जीते, भाजपा उम्मीदवार अभिजीत सरदार हारे

IANS | May 4, 2026 9:21 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। विष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट से टीएमसी के दिलीप मंडल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 36925 वोटों से भाजपा के अभिजीत सरदार को मात दी। उन्हें कुल 132647 वोट प्राप्त हुए।

पश्चिम बंगाल चुनाव: श्यामपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अभिनेता हिरन चटर्जी ने टीएमसी का किला ढहाया

IANS | May 4, 2026 9:16 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की चर्चित और हाई-प्रोफाइल श्यामपुर विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हिरण्मय चट्टोपाध्याय ने शानदार जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के किले को ढहा दिया है।

बंगाल का 'काला जादू' हुआ फेल, जब पीएम मोदी ने दिखाया अपना 'मैजिक'

IANS | May 4, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का सबसे अहम फैक्टर पीएम मोदी का 'मैजिक' रहा। पीएम नरेंद्र मोदी की बात बंगाल की जनता के दिलों में बस गई और भाजपा को इसका फायदा मिला। ऊपर से पश्चिम बंगाल में भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं की लगातार हो रही चुनावी सभाओं ने भी चुनाव का रुख भाजपा का तरफ मोड़ दिया। बंगाल का 'काला जादू' जो बेहद मशहूर है, जनता उसके हैंगआउट से बाहर आई और 'मोदी मैजिक' पर ध्यान केंद्रित करने में सफल रही। वोट भाजपा के पक्ष में पड़े और यह चुनाव परिणामों में साफ नजर आया।

घरेलू एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, आपूर्ति सामान्य: केंद्र

IANS | May 4, 2026 8:57 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के चलते आई बाधाओं के बावजूद घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। रविवार को कुकिंग गैस की ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई और किसी भी रिटेल डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस खत्म होने की स्थिति (ड्राई-आउट) सामने नहीं आई है।