चार मई की ये शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ: पीएम मोदी

IANS | May 4, 2026 8:51 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मिले जनादेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं। हमारा मंत्र है "नागरिक देवो भवः।" हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं, इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस। जहां भाजपा, वहां विकास।

वित्त वर्ष 2026 में भारत का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23.4 लाख करोड़ रुपए हुआ

IANS | May 4, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह यानी नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में स्थिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23,40,406 करोड़ रुपए हो गया।

बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | May 4, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में मिले जनादेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

असम चुनाव परिणाम: सिबसागर से अखिल गोगई की लगातार दूसरी बार जीत, 17272 वोटों से विजयी

IANS | May 4, 2026 8:36 PM

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम की सिबसागर विधानसभा सीट से रायजोर दल के अखिल गोगोई ने भाजपा के उम्मीदवार कुशल दोवारी को 17272 वोटों से हराया है।

गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, एनडीए सरकार का गठन हो रहा है : नितिन नवीन

IANS | May 4, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में मिले जनादेश को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी आज यहां उपस्थित हुए हैं। ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

पश्चिम बंगाल में स्थिर भाजपा सरकार निवेशकों का बढ़ा सकती है भरोसा: संजीव गोयनका

IANS | May 4, 2026 8:29 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय उद्योगपति और निवेशक संजीव गोयनका ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बदलते राजनीतिक परिदृश्य को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनती है, तो इससे निवेशकों का भरोसा बहाल हो सकता है और राज्य में नए निवेश आकर्षित हो सकते हैं।

मैं बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता के समक्ष नतमस्तक हूं: पीएम मोदी

IANS | May 4, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में मिले जनादेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

आईआईटी-दिल्ली में नौकरी का अवसर, 5 इंजीनियर पदों के लिए 7 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 4, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) ने संविदा के आधार पर इंजीनियर के रिक्त 5 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

'भारत जोड़ो यात्रा' के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, 'शतक' से महज एक कदम दूर

IANS | May 4, 2026 8:03 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो दशकों से अधिक समय से कांग्रेस की राजनीति के केंद्र में रहने के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 चुनावी हार दर्ज हो चुकी हैं। यह संख्या शतक से महज एक कदम दूर है।

असम चुनाव परिणाम: बोकाखाट से अतुल बोरा ने लगाई जीत की हैट्रिक, 60537 मतों से विजयी

IANS | May 4, 2026 7:58 PM

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है और गोलाघाट जिले की बोकाखाट विधानसभा सीट असम गण परिषद (एजीपी) के खाते में गई है। यहां से लगातार तीसरी बार अतुल बोरा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 80987 वोट हासिल करके राइजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60537 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।