राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

IANS | July 29, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन के दौरान सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि संसदीय मर्यादा में रहते हुए राहुल गांधी को बात करनी है। हम बात सुनने को तैयार हैं।

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

IANS | July 29, 2026 12:48 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में माकपा सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिल्ली स्थित माकपा मुख्यालय एकेजी भवन में दिल्ली पुलिस के प्रवेश का मुद्दा उठाया गया। जॉन ब्रिटास ने कहा कि पुलिस यहां एक छात्र नेता को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस पर राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा।

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

IANS | July 29, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा से जुड़े आरोपों को लेकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

IANS | July 29, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को छात्र प्रदर्शनकारियों के संदर्भ में बात करते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से कहा कि वे सोच-समझकर तय करें कि किसका समर्थन करना है।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

IANS | July 29, 2026 10:50 AM

गोरखपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। यूपी के गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी धार्मिक एवं आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

बांकीपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को पड़ेंगे वोट, 3.79 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

IANS | July 29, 2026 10:41 AM

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को होगा। चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के बीच माना जा रहा है।

फिल्मों के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने असल जिंदगी के नायक

IANS | July 29, 2026 10:34 AM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके पिता शक्ति सागर सूद एक सफल उद्यमी थे और माता सरोज सूद शिक्षिका थीं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोगा के एक स्कूल से पूरी करने के बाद उन्होंने नागपुर के यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (वाईसीसीई) से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना जारी

IANS | July 29, 2026 9:56 AM

वाराणसी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं।

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

IANS | July 29, 2026 8:50 AM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरु के बताए आदर्शों, संस्कारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

IANS | July 29, 2026 8:49 AM

प्रयागराज, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम में बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई तथा अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया।