विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे

IANS | May 4, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। गुजरात की उमरेठ, नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। वहीं, कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस उमेश मेटी ने जीत प्राप्त की है।

हिमाचल बोर्ड: 12वीं के नतीजे घोषित, 92.02 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास

IANS | May 4, 2026 3:14 PM

शिमला, 4 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) धर्मशाला ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए। जारी परिणाम के मुताबिक, इस वर्ष 92.02 फीसदी छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया, छठी बार बने विधायक

IANS | May 4, 2026 2:42 PM

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कुल 69439 वोट प्राप्त हुए, जबकि गौरव गोगोई को 46257 मत मिले।

मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा

IANS | May 4, 2026 2:30 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का मानना है कि वह आमतौर पर फिल्मों या वेब सीरीज की सिफारिश नहीं करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग वेब सीरीज ‘चिरैया’ को खास तौर पर देखने की सलाह दी है।

बंगाल चुनाव परिणाम: इन चुनावी वादों और ‘एम फैक्टर’ ने किया 'दीदी का खेला', भाजपा को बंपर बढ़त

IANS | May 4, 2026 2:24 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं। अब तक के ट्रेंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पीछे नजर आ रही है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव होगा।

एनएचआईडीसीएल भर्ती : डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन से शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 4, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल), नई दिल्ली, ने तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 36, अनुसूचित जाति (एससी) के 13, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 06, और ईडब्ल्यूएस के 08 पद शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल : मुस्लिम वोट बैंक में दरार? रुझानों ने उठाए सवाल ; ममता बनर्जी की बढ़ती मुश्किलें

IANS | May 4, 2026 2:02 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत दिया है। शुरुआती रुझानों में जो तस्वीर सामने आई है, उसमें भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के लिए यह रुझान चिंता बढ़ाने वाले हैं।

मध्य पूर्व संकट के कारण अप्रैल में भारत के हवाई यातायात में आई गिरावट, घटी यात्रियों की संख्या

IANS | May 4, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तुलना में अप्रैल में भारत के हवाई यातायात (एयर ट्रैफिक) में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के यात्रियों में देखने को मिली है।

पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई

IANS | May 4, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। वहीं, चार जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला है। इस बीच श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी

IANS | May 4, 2026 1:19 PM

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर 'कमला भोग' व 'झाल मुड़ी' जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।