केंद्र ने आधार कार्ड डिजाइन में बदलाव के दावे को किया खारिज, वायरल पोस्ट को बताया भ्रामक

IANS | May 3, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि आधार कार्ड्स के एक आसान फॉर्मेट को जल्द ही शुरू किया जाएगा और उसमें केवल फोटोग्राफ एवं क्यूआर दिया गया होगा।

केंद्र पंचायत विकास योजनाओं की तैयारी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगी

IANS | May 3, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। पंचायती राज मंत्रालय 4 और 5 मई 2026 को राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में पंचायत विकास योजनाओं (पीडीपी) के निर्माण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा। यह जानकारी पंचायती राज मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर पद पर निकली भर्ती, आवेदन 12 मई तक

IANS | May 3, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। कंपनी ने इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत इस भर्ती के जरिए कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एलडीएफ को केरल में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा : केके शैलजा (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | May 3, 2026 2:58 PM

कन्नूर, 3 मई (आईएएनएस)। सीपीआई(एम) की वरिष्ठ नेता और पेरावूर विधानसभा क्षेत्र से एलडीएफ उम्मीदवार केके शैलजा ने इस बात पर भरोसा जताया है कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) केरल में लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगा। उन्होंने पिछले एक दशक में हुए लगातार विकास कार्यों और सामाजिक कल्याण के बढ़े हुए उपायों का हवाला दिया।

देशभर में नीट यूजी 2026 परीक्षा आयोजित, पहली बार परीक्षा देने पहुंचे छात्र बोले- पेपर अच्छा जाने की उम्मीद

IANS | May 3, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। देशभर में रविवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु तक परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत से जुड़े एक और एलपीजी टैंकर ने हॉर्मुज स्ट्रेट किया पार

IANS | May 3, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। भारत से जुड़े एक और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) टैंकर ने सफलतापूर्वक फारस की खाड़ी में मौजूद संकरे समुद्री रास्ते हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

श्रीनगर: ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता के लिए बड़ी रैली का आयोजन, 100 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

IANS | May 3, 2026 1:38 PM

श्रीनगर, 3 मई (आईएएनएस)। श्रीनगर में ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक बड़ी रैली का आयोजन रविवार को किया गया। जागरूकता कार्यक्रम 100 दिनों तक चलेगा। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य घर-घर जाकर ड्रग्स के खिलाफ संदेश देने का कार्य करेंगे। रैली के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इसमें हर आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं शामिल थीं।

सरकार का डीआरटी से आग्रह, डेट से जुड़े बकाया मामलों को जल्द निपटाने के लिए अच्छी प्रथाओं को मिले बढ़ावा

IANS | May 3, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने डेट से जुड़े बकाया मामलों को जल्द निपटाने के लिए डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) से आग्रह किया है कि वह मामलों को जल्द निपटाने के लिए अच्छी प्रथाओं को बढ़ावा दे।

कलर ब्लाइंडनेस बनी चुनौती, शहडोल के शुभम तिवारी को पीएमएफएमई योजना से मिला सहारा, 'ग्रेनॉक्सी' बना ग्लोबल ब्रांड

IANS | May 3, 2026 1:10 PM

शहडोल, 3 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल के युवा उद्यमी शुभम तिवारी ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हौसले बुलंद हों और सही दिशा मिल जाए, तो असफलता भी सफलता की नई कहानी लिख सकती है। सरकारी नौकरी में असफल रहने के बाद उन्होंने हार मानने के बजाय अपने सपनों को नया रास्ता दिया और आज 'ग्रेनॉक्सी' नाम से एक सफल मिलेट आधारित उद्योग खड़ा किया है, जो न केवल देश बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बना चुका है।

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बचाई गई ऊंची टंकी पर फंसे बच्चों की जान

IANS | May 3, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो बच्चों की जान बचाई है। इस मिशन में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।