पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क से देश के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, 10 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन: जी. किशन रेड्डी

IANS | May 2, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल स्थित पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत के वस्त्र उद्योग को गति प्रदान करने के लिए तैयार है। वारंगल में बन रहा पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क (केएमटीपी) भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई गति देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को हैदराबाद से वर्चुअली इस मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी।

पृथ्वी ही नहीं अन्य ग्रहों पर भी है ज्वालामुखी, जानें कैसे बनते और क्यों है खतरनाक

IANS | May 2, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। ज्वालामुखी प्रकृति के सर्वाधिक शक्तिशाली और विनाशकारी स्वरूपों में से एक है। भू-वैज्ञानिक दृष्टि से, यह पृथ्वी या किसी ग्रह की सतह पर स्थित वह मुख या द्वार होता है, जिससे आंतरिक भाग में मौजूद लावा बाहर निकलता है। जब यह तप्त मैग्मा और गैसें तीव्र दबाव के साथ धरातल पर आती हैं, तो इस प्रक्रिया को ज्वालामुखी विस्फोट कहा जाता है।

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित, 89.79 प्रतिशत छात्रों ने पाई सफलता

IANS | May 2, 2026 2:22 PM

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं। इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं ने 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और नतीजे घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करने के साथ मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

लोन फ्रॉड केस: दिल्ली कोर्ट ने अनिल अंबानी के पूर्व सहयोगियों की ईडी हिरासत 15 मई तक बढ़ाई

IANS | May 2, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों—अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना—की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है।

निराधार आरोपों के आधार पर कोर्ट जाना टीएमसी की पुरानी आदत: सुधांशु त्रिवेदी

IANS | May 2, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया ब्रीफिंग में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, तृणमूल कांग्रेस का जनसमर्थन और मनोबल लगातार गिरता गया।

वित्त वर्ष 2031 तक भारत की डेटा सेंटर क्षमता करीब छह गुना बढ़कर 10.5 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | May 2, 2026 1:03 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डेटा सेंटर की क्षमता वित्त वर्ष 2031 तक लगभग 6 गुना बढ़कर 1.8 गीगावाट (जीडब्ल्यू) से करीब 10.5 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। यह बढ़ोतरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और डेटा लोकलाइजेशन नीतियों के कारण होगी।

'घबराएं नहीं, ये सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का टेस्ट संदेश', देशभर में मोबाइल फोन पर आए अलर्ट पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

IANS | May 2, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पहल नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने व आपदा के समय त्वरित सूचना सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रेग्नेंसी में क्यों जरूरी है योगासन? आयुष मंत्रालय ने बताए अनगिनत फायदे

IANS | May 2, 2026 12:12 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। गर्भावस्था एक महिला के जीवन में बदलाव, शक्ति और नई शुरुआत का खूबसूरत सफर है। इस दौरान मां की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि मां स्वस्थ रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ रहेगा। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्भवती महिलाओं को योग करने की सलाह देता है। योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल, सेहत के लिए अनगिनत फायदे

IANS | May 2, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। आजकल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग सामान्य चावल की जगह पौष्टिक विकल्प तलाश रहे हैं। इन्हीं में से एक है काला नमक चावल। यह बेहद पौष्टिक, सुगंधित और स्वादिष्ट चावल है जो कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस चावल को 'बुद्धा राइस' या इसे 'महात्मा बुद्ध का महाप्रसाद' भी कहा जाता है।

सोना एक हफ्ते में एक हजार रुपए और चांदी तीन हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

IANS | May 2, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और 3 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।