विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

IANS | July 23, 2026 10:26 AM

मनीला, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आसियान समिट में शामिल होने के लिए फिलीपींस के मनीला पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास से मुलाकात की। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने अपने श्रीलंकाई और बांग्लादेशी समकक्ष विजिथा हेराथ और खलीलुर रहमान से मुलाकात की।

एनसीआर में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे काले बादल, हल्की बारिश से सुहावना रहेगा मौसम

IANS | July 23, 2026 9:37 AM

नोएडा, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान पर काले और घने बादलों का डेरा रहेगा तथा बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी

IANS | July 23, 2026 9:27 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

'लोकमान्य तिलक ने जगाई राष्ट्रवाद की भावना', जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | July 23, 2026 8:55 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने गुरुवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में लोकमान्य तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना जगाई और पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

'स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में चंद्रशेखर आजाद के साहस और देशभक्ति का गौरवपूर्ण स्थान', जयंती पर बोले पीएम मोदी

IANS | July 23, 2026 8:30 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में चंद्रशेखर आजाद के निडर साहस और अटूट देशभक्ति का गौरवपूर्ण स्थान है।

अमरेली में एशियाई शेरों की सुरक्षा के लिए देश का पहला लॉयन अंडरपास तैयार, रेल हादसों में आएगी कमी

IANS | July 22, 2026 11:29 PM

अमरेली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के अमरेली जिले में एशियाई शेरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए देश का पहला लॉयन अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण और रेल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पश्चिम रेलवे और गुजरात वन विभाग की संयुक्त पहल से तैयार इस अंडरपास का उद्देश्य शेरों और अन्य वन्यजीवों को रेलवे ट्रैक पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं से बचाना है।

आसमान में एयरफोर्स की निगरानी होगी और मजबूत, डीआरडीओ ने किए दो बड़े समझौते

IANS | July 22, 2026 9:35 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखने और भारतीय वायुसेना की निगरानी क्षमता को नई ऊंचाई देने की पहल की गई है। इसके लिए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यू एंड सी एमके-2) कार्यक्रम को नई मजबूती प्रदान की जा रही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए दो महत्वपूर्ण औद्योगिक साझेदारों के साथ अनुबंध किए हैं।

'छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण न हो', जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से पूछे सीधे सवाल

IANS | July 22, 2026 9:27 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे प्रदर्शन और सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छात्रों के प्रदर्शन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। इसका राजनीतिक लाभ लेना उचित नहीं है। छात्रों की समस्या पर गहनता से चर्चा की जरूरत है।

सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए'

IANS | July 22, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से बुधवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा है कि अगर सरकार यह भरोसा दिला देती है कि छात्रों पर अब किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया जाएगा और न ही उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी या पुलिस के माध्यम से उन्हें परेशान किया जाएगा, तो वे आज ही अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

देश भर में जारी हुए 77 लाख से अधिक वार्षिक फास्टैग पास, नेशनल हाईवे पर दर्ज हुए 63 करोड़ ट्रांजैक्शन्स: सरकार

IANS | July 22, 2026 6:55 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 तक 77 लाख से अधिक वार्षिक फास्टैग पास जारी किए जा चुके हैं। इन पासों के माध्यम से नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर 63 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं।