दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन में डेंटल सर्जन समेत 141 पद खाली, 12 मई तक भरें फॉर्म

IANS | May 1, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने डेंटल सर्जन समेत विभिन्न 141 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

मिजोरम पीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 9 पदों पर भर्ती शुरू, 29 मई तक आवेदन का मौका

IANS | May 1, 2026 8:30 PM

आइजोल, 1 मई (आईएएनएस)। सरकारी कर्मचारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। मिजोरम लोक सेवा आयोग (मिजोरम पीएससी) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (चरण-I) सहित कुल 9 पदों पर भर्ती की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

टाइप-2 डायबिटीज से संभव है बचाव, अपनाएं ये 4 आसान उपाय

IANS | May 1, 2026 8:25 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। आज के समय में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने टाइप 2 डायबिटीज और उससे जुड़ी जटिलताओं से बचाव के लिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है।

जीएमआरसीएल जॉब अलर्ट: जूनियर इंजीनियर सहित 383 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें अंतिम तिथि

IANS | May 1, 2026 8:15 PM

गांधीनगर, 1 मई (आईएएनएस)। गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसीएल) ने संचालन एवं रखरखाव (अहमदाबाद एवं सूरत मेट्रो) विभाग में कर्मचारी (गैर-कार्यकारी) के कुल 383 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

मध्य पूर्व तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, एलपीजी की सप्लाई सामान्य: सरकार

IANS | May 1, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। 30 अप्रैल को देश में 49.8 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई, जबकि 41.6 लाख नए सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद देश में कुकिंग गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और कहीं भी कमी की खबर नहीं है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की।

आशुतोष गोवारिकर 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक नियुक्त

IANS | May 1, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 57वें संस्करण के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को महोत्सव निदेशक नियुक्त किया है।

पश्चिम बंगाल : 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को री-पोलिंग, चुनाव आयोग का आदेश

IANS | May 1, 2026 6:54 PM

कोलकाता, 1 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को इन केंद्रों पर रद्द घोषित करते हुए पुनर्मतदान का आदेश जारी किया है।

डीआईएसी में डिप्टी काउंसिल के 9 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तिथि

IANS | May 1, 2026 6:47 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (डीआईएसी) ने डिप्टी काउंसिल (उप वकील) के कुल 9 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 'राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2025' का नया शेड्यूल जारी

IANS | May 1, 2026 6:35 PM

रायपुर, 1 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ पीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अभ्यर्थियों की मांग पर विष्णु देव सरकार ने शुक्रवार को एक अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों में बदलाव किया है।

पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, महाराष्ट्र को बताया शौर्य, सुधार और प्रगति का प्रतीक

IANS | May 1, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा। इसके माध्यम से उन्होंने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दीं और महाराष्ट्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक भूमिका को देश के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।