भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.24 अरब डॉलर पहुंचा: आरबीआई

IANS | July 24, 2026 5:58 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले वाले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 964 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और यह 675.157 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस तरह, लगातार दूसरे सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

असम में बाढ़ से 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी : सीएम सरमा

IANS | July 24, 2026 5:52 PM

गुवाहाटी, 24 जुलाई (आईएएनएस)। असम में बाढ़ के कहर से 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों तक राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

कैबिनेट ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 1,264 करोड़ रुपए की मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजना को दी मंजूरी

IANS | July 24, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने शुक्रवार को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बल्लारी-गुंटकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर कुल 1,264 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

भाजपा देशहित में निर्णय लेने वाली पार्टी, धर्म की रक्षा के लिए कर रही कार्य : मृत्युंजय तिवारी

IANS | July 24, 2026 5:24 PM

पटना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को लेकर कहा कि पार्टी हमेशा देशहित में निर्णय लेने वाली रही है और धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। इसी कारण देश, धर्म और राज्य के हित में काम करने वालों के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया है।

अप्रैल-जून तिमाही में भारत के स्टील सेक्टर ने बरकरार रखी मजबूत रफ्तार, फिनिश्ड स्टील उत्पादन 4.9 प्रतिशत बढ़ा: सरकार

IANS | July 24, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के इस्पात क्षेत्र (स्टील सेक्टर) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इस्पात मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में देश का फिनिश्ड स्टील उत्पादन बढ़कर 1.35 करोड़ टन पहुंच गया, जो जून 2025 के 1.30 करोड़ टन की तुलना में 3.8 प्रतिशत अधिक है।

पेपर लीक मामला : सख्त सजा दिलाने वाले विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, संसद में जल्द होगा पेश

IANS | July 24, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को पेपर लीक के मामलों में सजा को और सख्त बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने आंध्र प्रदेश में जीता 8,500 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

IANS | July 24, 2026 3:27 PM

अहमदाबाद, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपए का एक अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता है। इसके जरिए विजाग इलाके में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इनकी मांग करीब 4,500 गीगावाट होने की उम्मीद है।

एफएसएसएआई ने गंभीर अनियमितताओं पर रीहान हेल्थकेयर का लाइसेंस किया निलंबित, उत्पादन पर तत्काल रोक

IANS | July 24, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स बनाने वाली कंपनी रीहान हेल्थकेयर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मानसून सत्र के पहले सप्ताह संसद में नहीं हो सका प्रश्नकाल

IANS | July 24, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र का प्रथम सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। पूरे सप्ताह एक भी दिन राज्यसभा व लोकसभा में न तो प्रश्नकाल चल सका और न ही शून्यकाल की कोई कार्यवाही हुई। शुक्रवार को भी दोनों सदनों में यही स्थिति बनी रही और लोकसभा व राज्यसभा दोनों में प्रशनकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई।

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

IANS | July 24, 2026 12:47 PM

गोरखपुर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।