भारतीय नाविक की मौत पर विदेश मंत्रालय ने यूक्रेनी राजदूत को तलब किया

IANS | July 27, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। काला सागर पार करने के दौरान कमर्शियल जहाज एमवी ओएमओआरएफआई पर हमला हुआ। हमले के दौरान जहाज पर चार भारतीय मौजूद थे, जिसमें एक की मौत हो गई। इसी सिलसिले में विदेश मंत्रालय ने भारत में यूक्रेन के राजदूत एलेक्जेंडर पोलिशचुक को सोमवार को तलब किया है।

सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में अब तक विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन से जुटाए 26,639 करोड़ रुपए से ज्यादा

IANS | July 27, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में (22 जुलाई तक) विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन के जरिए कुल 26,639.33 करोड़ रुपए जुटाए हैं। संसद में सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें 20,272.40 करोड़ रुपए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसई) में हिस्सेदारी बेचने (ऑफर फॉर सेल- ओएफएस) से प्राप्त हुए हैं, जबकि 6,366.93 करोड़ रुपए एसेट मोनेटाइजेशन से हासिल किए गए हैं।

सदन की कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित, लोकसभा स्पीकर बोले- परीक्षा बिल पर बहस का समय 6 घंटे बढ़ाया जा सकता है

IANS | July 27, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के सदस्यों की लगातार नारेबाजी के कारण सोमवार को सदन की कार्यवाही में बाधा पड़ी। यह सब तब हुआ जब सरकार 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर विस्तृत चर्चा की अपील कर रही थी। इसके बाद सदन को शाम 5 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

'घूंघट में चेहरा आपका...' से मिली पहचान, फिर भी अधूरा रहा सफलता का सफर, जानें इंदर कुमार की कहानी

IANS | July 27, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 90 के दशक का लोकप्रिय रोमांटिक गीत "घूंघट में चेहरा आपका..." आज भी लोगों की जुबान पर है। इस गाने में नजर आने वाले अभिनेता इंदर कुमार ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया। प्रतिभाशाली होने के बावजूद उन्हें वह सफलता और पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे हकदार माने जाते थे। मंगलवार को उनकी 53वीं जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

कॉमनवेल्थ गेम्स: राहुल गांधी ने मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता देश के लिए प्रेरणा

IANS | July 27, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर सैखोम मीराबाई चानू को बधाई दी है।

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

IANS | July 27, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के खिलाफ कई सप्ताह तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है।

जयपुर के स्पा सेंटरों पर एफआरआरओ की कार्रवाई, पांच देशों की नौ महिलाओं को वापस भेजा गया

IANS | July 27, 2026 12:22 PM

जयपुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गैर-कानूनी तरीके से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई में फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) और फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरओ) ने नौ विदेशी महिलाओं को डिपोर्ट कर दिया है। ये महिलाएं वीजा खत्म होने के बाद भी जयपुर में रह रही थीं।

एशियाई खेलों में गुजरात के रिकॉर्ड 9 खिलाड़ी भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

IANS | July 27, 2026 12:17 PM

गांधीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात का खेलकूद का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। वर्ष 2014 में आयोजित 17वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) में गुजरात से केवल तीन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था, परंतु आज राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट केवल 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को कर चुके हैं पार : एसबीआई रिपोर्ट

IANS | July 27, 2026 10:57 AM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विशेष योजना के तहत 30 सितंबर तक भारत में एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट 65-70 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, जबकि यह कुल 80-85 अरब डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में दी गई।

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने सीआरपीएफ जवानों को दी स्थापना दिवस की बधाई

IANS | July 27, 2026 8:54 AM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने सीआरपीएफ के जवानों को बधाई दी। नेताओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सीआरपीएफ के साहस, बलिदान और समर्पण की सराहना करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।