सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अदालत में 'तारीख पे तारीख' पर जताई चिता
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को बार के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे तब तक स्थगन न मांगें जब तक कि वास्तव में आवश्यक न हो। उन्होंने एक महीने में 3,688 स्थगन पर चिंता जताई।