दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोग बेहाल

IANS | May 22, 2026 8:21 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू की स्थिति से दिल्लीवासी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। अगले सप्ताह के लिए कई राज्यों में ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आईएसएल 2025-26: ईस्ट बंगाल ने खत्म किया 22 साल का सूखा, इंटर काशी को हराकर जीता खिताब

IANS | May 22, 2026 8:10 AM

कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। ईस्ट बंगाल के लिए 22 साल का लंबा इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में ईस्ट बंगाल ने कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में इंटर काशी को 2-1 से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले, टीम ने अपना आखिरी बड़ा खिताब साल 2004 में जीता था।

ईरान के पास परमाणु हथ‍ियार का मतलब मध्‍य पूर्व में बड़ा युद्ध, नहीं दे सकते इजाजत: ट्रंप

IANS | May 22, 2026 7:50 AM

वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को लेकर ताजा बयान जारी क‍िया, ज‍िसमें चेतावनी और बातचीत के जरिए चीजों को सुलझाना, दोनों शाम‍िल रहे। उनकी तरफ से स्‍पष्‍ट कहा गया कि तेहरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं म‍िल सकती।

यूपी: ट्रक से टक्कर होने पर धूं-धूं कर जलने लगी बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

IANS | May 22, 2026 7:42 AM

फिरोजाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है।

राजा राममोहन राय की जयंती पर ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया भारतीय नवजागरण का अग्रदूत

IANS | May 22, 2026 7:38 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की शुक्रवार को जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने राजा राममोहन राय को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रवासियों पर सख्ती: अमेरिका के नए आदेश से मैक्सिको में टेंशन, राष्ट्रपति शीनबॉम ने दिए प्रभाव के आकलन के निर्देश

IANS | May 22, 2026 7:30 AM

मैक्सिको सिटी, 22 मई (आईएएनएस)। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने कहा है कि उनकी सरकार अमेरिका के नए आदेश का असर का विश्लेषण कर रही है। यह आदेश उन प्रवासियों पर लागू हो सकता है जो बिना कानूनी दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहे हैं। इसके तहत ऐसे लोगों के लिए अमेरिकी बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच मुश्किल हो सकती है।

'चांद मेरा दिल' एक गहरी और सच्ची प्रेम कहानी, अनन्या और लक्ष्य की अब तक की सबसे भावुक और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस

IANS | May 22, 2026 12:20 AM

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। कलाकार: अनन्या पांडे, लक्ष्य, निर्देशक: विवेक सोनी, जॉनर: रोमांस, ड्रामा, प्रोडक्शन हाउस: धर्मा प्रोडक्शन। रिलीज डेट: 22 मई, रेटिंग: 4/5

हिसार के किसान कृष्ण कुमार ने अपनाई ऑर्गेनिक खेती, पीएम मोदी से मुलाकात को बताया सौभाग्य

IANS | May 21, 2026 11:35 PM

हिसार, 21 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के हिसार जिले के रावलवास खुर्द गांव निवासी कृष्ण कुमार पिछले कई वर्षों से ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। वर्ष 2025 में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला, जिसे उन्होंने अपने जीवन का सौभाग्य बताया है।

शेफाली शाह: संघर्ष से रहा गहरा नाता, आज दमदार किरदारों संग फिल्मों से लेकर ओटीटी तक की 'क्वीन'

IANS | May 21, 2026 11:26 PM

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार अदायगी से अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शेफाली शाह को भला कौन नहीं जानता होगा? अपने संजीदा अभिनय और मजबूत किरदारों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक आज उन्हें हर जगह दर्शक स्वीकार कर चुके हैं।

आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस की 89 रन से दमदार जीत, 'प्लेऑफ' की रेस से बाहर चेन्नई सुपर किंग्स

IANS | May 21, 2026 11:25 PM

अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में सीएसके को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।