भारत–ओमान के बीच नई आर्थिक साझेदारी से कुशल पेशेवरों को मिलेगा फायदा : पीयूष गोयल

IANS | December 18, 2025 5:41 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और ओमान के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) दोनों देशों के पेशेवरों और कंपनियों के लिए नए अवसर खोलेगा। इस समझौते से व्यापार, निवेश और काम करने के रास्ते और आसान होंगे।

यूपी में खाद की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, अब लगेगा एनएसए

IANS | December 18, 2025 5:28 PM

लखनऊ, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। योगी सरकार खाद की कालाबाजारी को लेकर काफी सख्त है। राज्य सरकार ने खाद की कालाबाजारी के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दिया है कि खेती और किसान हितों से जुड़ा अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पीएम मोदी की यात्रा से भारत-इथोपिया की आर्थिक साझेदारी मजबूत हुई, कई क्षेत्रों में खुले नए अवसर

IANS | December 18, 2025 5:23 PM

अदीस अबाबा, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इथोपिया यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत हुई है और कई क्षेत्रों जैसे कृषि, फूलों की खेती, चमड़ा, क्लाइमेट एक्शन और टेक्नोलॉजी में नए अवसर खुले हैं। यह बयान भारतीय समुदाय की ओर से गुरुवार को दिया गया।

सिंहावलोकन 2025 : पीएम मोदी को मिला 'ऑर्डर ऑफ ओमान', इस साल इन देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

IANS | December 18, 2025 5:19 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान दौरे में वहां के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से नवाजा गया। यह अवॉर्ड पहले क्वीन एलिजाबेथ, क्वीन मैक्सिमा, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला को दिया जा चुका है।

लगातार तीसरी बार सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष चुने गए केपी ओली

IANS | December 18, 2025 5:10 PM

काठमांडू, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। नेपाल में मार्च 2026 में आम चुनाव होने वाला है। नेपाल में लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कई सालों से यहां पर किसी भी सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। नेपाल के जेन-जी ने हिंसक प्रदर्शन के तहत केपी ओली की सरकार को इस साल गिरा दिया। सितंबर में प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बावजूद नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली अपने 11वें आम सम्मेलन में पार्टी के अध्यक्ष के रूप में लगातार तीसरी बार चुने गए हैं।

अशोक पंडित हैं नीना गुप्ता के फैन, बताया यंग जेनरेशन की प्रेरणा

IANS | December 18, 2025 5:10 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी दोस्त और अभिनेत्री नीना गुप्ता की जमकर तारीफ की। नीना की एक्टिंग जर्नी का जिक्र करते हुए अशोक पंडित ने बताया कि वह यंग जेनरेशन के लिए प्रेरणा हैं।

राज्यसभा में डिजिटल क्रिएटर्स की आवाज बने राघव चड्ढा, कॉपीराइट कानून में बदलाव की उठाई मांग

IANS | December 18, 2025 5:06 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के हितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कॉपीराइट एक्ट, 1957 में अहम संशोधन की मांग करते हुए कहा कि आज लाखों भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम करके अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन उनकी मेहनत और कमाई कुछ मिनटों में मनमाने एल्गोरिदम की वजह से खत्म हो जाती है।

ओमान में पीएम मोदी से मुलाकात कर उत्साहित हुए प्रवासी भारतीय, बोले- भारत पर गर्व है

IANS | December 18, 2025 4:57 PM

मस्कट, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान में 'मैत्री पर्व' कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी का संबोधन सुनने के लिए ओमान में भारतीय समुदाय के लोग और स्कूली बच्चे पहुंचे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

यूपी के युवाओं को नए साल की सौगात, 1.50 लाख सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

IANS | December 18, 2025 4:55 PM

लखनऊ, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को अगले साल बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से विभागवार सरकारी नौकरी के खाली पदों की डिटेल मांगी थी, ताकि खाली पदों पर नियुक्ति की जा सके।

दिल्ली की पिछली सरकार ने नहीं किया काम : प्रवेश वर्मा

IANS | December 18, 2025 4:38 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में कुछ काम नहीं किया है, अगर करते तो आज ये हाल न होता।