प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गुजरात के केसर आम भेंट किए, उत्पादकों में खुशी

IANS | May 21, 2026 7:50 PM

वलसाड, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिनों की सफल विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गुजरात के प्रसिद्ध केसर आमों का विशेष उपहार भेंट किया।

बच्चों के साथ मेरा खास कनेक्शन, उनसे दोस्त की तरह बात करता हूं, कोई जेनरेशन गैप नहीं: जैकी श्रॉफ

IANS | May 21, 2026 7:31 PM

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने बताया कि उनका बच्चों से खास कनेक्शन है और वह उनसे दोस्त की तरह बात करते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 1,000 यात्रियों का चयन, विदेश मंत्री जयशंकर ने कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला

IANS | May 21, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा (केएमवाई) 2026 के लिए यात्रियों के चयन को लेकर एक कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, 1000 यात्रियों को इसके लिए चुना गया है।

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा रेलवे: अश्विनी वैष्णव

IANS | May 21, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेलवे ट्रेनों, यात्रियों, स्टेशन परिसरों और विशाल रेल नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यापक इस्तेमाल कर रहा है।

आईपीएल 2026: सीएसके ने जीटी के खिलाफ टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, बदलाव के साथ उतरी हैं दोनों टीमें

IANS | May 21, 2026 7:13 PM

अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

कौन हैं अनुकूल रॉय? जिन्हें त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए टीम में मौका मिला

IANS | May 21, 2026 7:09 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। अनुकूल रॉय को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 9-21 जुलाई के बीच श्रीलंका में खेली जानी है। ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को हर्ष दुबे की जगह मौका दिया गया है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम में हर्ष को चुना गया है।

जून से महंगी होंगी मारुति सुजुकी की कारें; कीमतों में होगी 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी

IANS | May 21, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह जून 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी।

ट्विशा शर्मा केस : परिवार ने जांच में लापरवाही का लगाया आरोप, कहा- आरोपी पक्ष कर रहा सिस्टम का दुरुपयोग

IANS | May 21, 2026 7:05 PM

भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने पुलिस जांच में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फरार पति समर्थ सिंह का परिवार अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

सेबी समर्थित एनआईएसएम और आईआईसीए के बीच साझेदारी, कॉरपोरेट गवर्नेंस और पूंजी बाजार को मिलेगा बढ़ावा

IANS | May 21, 2026 6:53 PM

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) समर्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) ने कॉरपोरेट गवर्नेंस, ईएसजी और पूंजी बाजार से जुड़े प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) के साथ साझेदारी की है। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए एलपीजी कनेक्शन, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद: केंद्र

IANS | May 21, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को बताया कि 20 मई तक 58,500 से अधिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। साथ ही देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।