भारत का चाय निर्यात बीते 12 वर्षों में 93 प्रतिशत बढ़ा : पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारत का चाय निर्यात बीते 12 वर्षों में वित्त वर्ष 2025-26 तक 93 प्रतिशत बढ़कर 8,719 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2013-14 में 4,509 करोड़ रुपए था। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से गुरुवार को दी गई।