नॉर्वे के प्रधानमंत्री, किंग-क्वीन और क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने दी खास भेंट, हर उपहार में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पांच देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे। इस यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी की ओर से नॉर्वे के शीर्ष नेतृत्व को दिए गए उपहारों से मैत्रीपूर्ण संबंधों की झलक दिखाई दी। नॉर्वे के प्रधानमंत्री, किंग-क्वीन और क्राउन प्रिंस को दिए गए ये उपहार भारत की समृद्ध कला, पारंपरिक हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण हैं।