धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर Maharashtra के डिप्टी CM Eknath Shinde का बड़ा बयान!

Updated: March 18, 2026 7:00 PM

महाराष्ट्र के धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपरा है, और महायुति सरकार के हर फैसले का विपक्ष बिना आधार विरोध करता है। शिंदे ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार आरोपों का जवाब काम के जरिए देती है। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की कथित विमान दुर्घटना में मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि सीआईडी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार सभी स्तर पर जांच कर रही हैं और सच्चाई जल्द सामने आएगी। इसके अलावा, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर शिंदे ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सभी राज्यों में जीत हासिल करेगा।


#EknathShinde #MaharashtraPolitics #AntiConversionBill #PoliticalNews #NDA #AjitPawar #IndiaPolitics