"BJP हमेशा भ्रमित करती है", पूर्णिया सांसद Pappu Yadav ने लगाया गंभीर आरोप!

Updated: March 18, 2026 7:03 PM

दिल्ली: असम विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को पूर्वोत्तर राज्य से बुरी खबर मिली है। कांग्रेस के नागांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बोरदोलोई ने दुखी होकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। इस मामले पर पप्पू यादव ने कहा बीजेपी हमेशा भ्रमित करती रहती है। पार्टी इसको गंभीरता से ले रही है। निश्चित रूप से सांसद का महत्त्व है। इसका असर पड़ेगा , लेकिन विचारधारा पर असर नहीं पड़ेगा। ऐसे समय में पार्टी की टूट शुभ सन्देश नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी में 14 मुस्लिम युवकों के गिरफ्तार होने को लेकर भी बयान दिया है।


#PappuYadav #BJP #Congress #AssamPolitics #IndianPolitics #MallikarjunKharge #PoliticalNews