पुरुषोत्तम मास में आशुतोष राणा ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, बोले- ये मेरा सौभाग्य है

IANS | May 20, 2026 7:06 PM

चमोली, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा ने सनातन धर्म के महत्वपूर्ण महीने यानी पुरुषोत्तम मास में बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। बुधवार को बद्रीनाथ पहुंचकर उन्होंने इस अवसर को अपना सौभाग्य बताया और चार धाम यात्रा को परम कल्याण का मार्ग भी बताया।

वर्ल्ड बी डे : लुप्त हो गईं मधुमक्खियां तो क्या होगा? कॉफी-चॉकलेट ही नहीं, इन फलों से भी कनेक्शन

IANS | May 20, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। फल-फूलों पर बैठने वाली छोटी-छोटी मधुमक्खियां प्रकृति का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो फसलों के परागण का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों के बिना विश्व की खाद्य सुरक्षा और पोषण पर गहरा संकट आ सकता है।

मेलोडी मोमेंट : पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ घंटों में ही 112 मिलियन व्यूज

IANS | May 20, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। इस छोटे लेकिन दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए।

ईसीएचएस-विशाखापत्तनम भर्ती अलर्ट: मेडिकल स्पेशलिस्ट सहित कई पदों पर नियुक्ति का मौका, 22 मई अंतिम तिथि

IANS | May 20, 2026 6:56 PM

अमरावती, 20 मई (आईएएनएस)। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) ने ईसीएचएस विशाखापत्तनम-I, काकीनाडा और विजयनगरम स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में संविदा कर्मचारियों को एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर अलग-अलग कुल 5 पदों पर नियुक्त करने हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किया है। यह अवधि उम्मीदवारों के प्रदर्शन/प्रत्येक पद के सामने उल्लिखित मानदंडों के अनुसार अन्य शर्तों के अधीन एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए/अधिकतम आयु प्राप्त करने तक अपडेट की जा सकती है।

भारत की टॉफी निर्यात की कहानी कानों के लिए मधुर संगीत जैसी, वित्त वर्ष 2014 के बाद से करीब 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी: पीयूष गोयल

IANS | May 20, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत की टॉफी निर्यात में वित्त वर्ष 2013-14 के बाद से करीब 166 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मोदी-मेलोनी की 7 मुलाकातों से कैसे भारत-इटली संबंध को मिली ऊंचाई, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी बड़े बदलाव का इशारा

IANS | May 20, 2026 6:45 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा में सबसे अंतिम पड़ाव इटली था। पीएम मोदी जब राजधानी रोम पहुंचे तो उनकी इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

सीबीआई-एसयूएपीएस भर्ती अलर्ट: फैकल्टी सहित कई पदों पर भर्ती का मौका, 25 मई तक फटाफट करें आवेदन

IANS | May 20, 2026 6:42 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआई-एसयूएपीएस) के तहत ग्वालियर, मोरेना और भिंड स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (आरएसईटीआई) के लिए वर्ष 2026-27 के लिए संविदा आधार पर संकाय/कार्यालय सहायक/परिचारक/चौकीदार (फैकल्टी/ऑफिस असिस्टेंट/अटेंडेट/चौकीदार) की नियुक्ति के लिए कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मातृ और बाल स्वास्थ्य एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

IANS | May 20, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।

नीट पेपर लीक केस में शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी 5 दिन बढ़ी, अन्य आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत

IANS | May 20, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार बाकी पांच आरोपियों को अदालत ने 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग तेज, सांसद सस्मित पात्रा ने वित्त मंत्री से की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की मांग

IANS | May 20, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में शामिल करने को लेकर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर संरचित और व्यापक चर्चा शुरू करने की मांग की।