5 विदेशी खिलाड़ी, जिन पर आईपीएल ऑक्शन में जमकर बरसा पैसा
अबू धाबी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को एतिहाद एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसी के साथ कैमरून आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।