ओएनडीसी से जुड़े 1.16 लाख से अधिक खुदरा विक्रेता : केंद्र
नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। देश में छोटे और स्थानीय दुकानदार तेजी से सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से जुड़ रहे हैं। अब तक (9 दिसंबर) देशभर के 630 से अधिक शहरों और कस्बों से 1.16 लाख से ज्यादा खुदरा विक्रेता इस प्लेटफॉर्म जुड़ चुके हैं। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है।