बांग्लादेश चुनाव : पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में उत्साह, प्रगतिशील नेतृत्व चुनना मकसद

IANS | February 12, 2026 1:33 PM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। बांग्लादेश के नेताओं ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा तादाद में पोलिंग सेंटर पर आने और वोट करने की अपील की है। इस चुनाव में कई युवा ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह है।

टी20 विश्व कप: मोहम्मद नबी पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा

IANS | February 12, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर बुधवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मैच के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

केंद्रीय बजट 2027 में एमएसएमई, स्किलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर; पीएम मोदी ने बताया गेमचेंजर

IANS | February 12, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे भारत के 'आर्थिक परिवर्तन' का ब्लूप्रिंट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सुधारों, छोटे उद्योगों, कौशल विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देता है और देश को नई विकास दिशा प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्घाटन

IANS | February 12, 2026 12:56 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। वे शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ में कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

टी20 विश्व कप: दासुन शनाका का रिकॉर्ड अर्धशतक, श्रीलंका ने ओमान को दिया 226 रन का लक्ष्य

IANS | February 12, 2026 12:56 PM

कैंडी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने कप्तान दासुन शनाका के रिकॉर्ड अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट पर 225 रन बनाए हैं।

वनडे विश्व कप 2027 सिर्फ खेलना नहीं, देश के लिए जीतना चाहता हूं: रोहित शर्मा

IANS | February 12, 2026 12:30 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया, लेकिन उनके दिल में विश्व कप 2023 का खिताब न जीत पाने का गम अभी भी जिंदा है। रोहित उस कसक को मिटाने के लिए अगला वनडे विश्व कप खेलने और जीतने के प्रति दृढ़संकल्पित हैं।

संजय कपूर संपत्ति विवाद: पत्नी प्रिया ने ननद मंधीरा के खिलाफ दाखिल किया सिविल मानहानि का केस

IANS | February 12, 2026 12:18 PM

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे परिवारिक विवाद में नया मोड़ सामने आया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने उनकी बहन (ननद) मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि का केस दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया है।

कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, तेजी के बाद फिर गिरा सोने-चांदी का भाव

IANS | February 12, 2026 12:13 PM

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों से कमोडिटी बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। वहीं गुरुवार के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना बताया गया है।

‘बंदवाले’ लेकर आ रहे स्वानंद किरकिरे, बताया- यह क्रिएटिव जर्नी का नेचुरल एक्सटेंशन

IANS | February 12, 2026 12:01 PM

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। म्यूजिक कंपोजर, सिंगर, गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे अब वेब सीरीज की दुनिया में क्रिएटर और लीड एक्टर के डबल रोल में नजर आएंगे। उनकी पहली वेब सीरीज ‘बंदवाले’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को स्वानंद किरकिरे ने अंकुर तिवारी के साथ मिलकर बनाया है।

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान मैच विश्व कप इतिहास के श्रेष्ठ मैचों में से एक था: इरफान पठान

IANS | February 12, 2026 11:57 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले को विश्व कप इतिहास के श्रेष्ठ मैचों में से एक बताया।