'न्यू इंडिया में दुख पर भी कीमत का टैग है', टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का तंज

IANS | February 12, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में जीएसटी को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बहस के बाद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट करके वित्त मंत्री के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि उन्होंने तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत सामने रखी है।

श्रीनगर से भुवनेश्वर और आसनसोल तक, नए श्रम कानूनों के समर्थन में एनएफआईटीयू

IANS | February 12, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। देशभर में गुरुवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर ट्रेड यूनियनों के बीच मतभेद साफ नजर आ रहे हैं। जहां कुछ केंद्रीय ट्रेड यूनियन हड़ताल के पक्ष में हैं, वहीं नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (एनएफआईटीयू) ने इसका विरोध किया है। श्रीनगर, भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से संगठन के नेताओं ने नए श्रम कानूनों का समर्थन करते हुए हड़ताल को 'राजनीति से प्रेरित' बताया है।

बंगाल एसआईआर: राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को अब तक नहीं दी 8,505 ग्रुप-बी अधिकारियों की विस्तृत जानकारी

IANS | February 12, 2026 11:01 AM

कोलकाता, 12 (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच तनातनी बरकरार है। बंगाल सरकार ने 8,505 ग्रुप-बी अधिकारी एसआईआर के लिए नियुक्त किए थे, लेकिन आयोग को गुरुवार सुबह तक राज्य सरकार की ओर से इन अधिकारियों का डिटेल्ड बैकग्राउंड नहीं मिला।

बांग्लादेश चुनाव : बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने डाला वोट, कहा- 'लोगों को उनके अधिकार वापस मिल गए'

IANS | February 12, 2026 10:54 AM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में गुरुवार को 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज सेंटर में अपना वोट डाला है।

नए बाजारों में पैठ बनाने और अधिक प्रतिस्पर्धी बनने के प्रयासों को तेज करें: पीयूष गोयल

IANS | February 12, 2026 10:51 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से कहा है कि वे नए बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाएं, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारें और अधिक प्रतिस्पर्धी बनें ताकि हाल ही में हुए व्यापार समझौतों का पूरा लाभ उठाया जा सके।

जर्मन कप: बायर्न ने लीपजिग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | February 12, 2026 10:50 AM

बर्लिन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने 2020 के बाद पहली बार जर्मन कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल में आरबी लीपजिग को 2-0 से हराकर बायर्न ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोनों गोल दूसरे हाफ में आए।

कमाल खान का दावा, राजपाल के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी, पत्नी को जेल क्यों नहीं?

IANS | February 12, 2026 10:45 AM

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राजपाल यादव के केस को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे मदद को आगे आते दिख रहे हैं। इस बीच केस में नया मोड़ सामने आया है। एक्टर कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की संपत्ति है, वह लोन चुकाना नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि उनकी पत्नी की लोन में सहभागिता रही है फिर उन्हें जेल क्यों नहीं हुई?

'कई यूनियन राजनीतिक आकाओं के इशारों पर काम कर रहीं', हड़ताल के विरोध में उतरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संगठन

IANS | February 12, 2026 10:39 AM

भोपाल/बिलासपुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई संगठनों ने नए श्रम कानूनों के खिलाफ हड़ताल का विरोध किया है और इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली ट्रेड यूनियन अपने राजनीतिक आकाओं के इशारों पर मजदूरों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही हैं।

हाथ-कंधे और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है उत्थित पद्मासन, छात्रों के लिए भी कारगर

IANS | February 12, 2026 10:02 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने का आसान उपाय योगासन में छुपा है। ये योगासन न केवल तन बल्कि मन को भी भला चंगा रखते हैं। ऐसे ही एक आसन का नाम उत्थित पद्मासन है, जिसके रोजाना थोड़े अभ्यास से कई फायदे मिलते हैं।

टी20 विश्व कप: आयरलैंड को कप्तान पॉल स्टर्लिंग की जांच रिपोर्ट का इंतजार

IANS | February 12, 2026 10:01 AM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को चोट लग गई थी। चोट की वजह से स्टर्लिंग बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। आयरलैंड को कप्तान के घुटने में लगी चोट की गंभीरता की जानकारी के लिए स्कैन रिपोर्ट का इंतजार है।