सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी कर रहे एक्टर्स, काम से पहचान बनाएं, पीआर से नहीं : मीनाक्षी शेषाद्रि
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने मौजूदा दौर में एक्टर्स के अपनाए जा रहे पब्लिसिटी स्टंट को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स वास्तविक काम करने के बजाय सिर्फ अतरंगी कपड़ों को लेकर और पीआर की वजह से सुर्खियों में बने रहना पसंद करते हैं।