एक्ट्रेस नहीं, ट्रांसलेटर बनना चाहती थीं सकीना जाफरी, थिएटर ने बदली राह और हॉलीवुड पर किया राज
मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। लोगों को अक्सर लगता है कि फिल्मी दुनिया में कलाकारों के बच्चे बचपन से ही अभिनय का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ कहानियां इस सोच को पूरी तरह बदलती हैं। ऐसी ही एक कहानी है अमेरिकी अभिनेत्री सकीना जाफरी की। बहुत कम लोग जानते हैं कि सकीना कभी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी। उनका सपना भाषाओं की दुनिया में आगे बढ़ने का था। अभिनय उनके जीवन में एक संयोग की तरह बाद में आया।