टी20 विश्व कप: लॉर्कन, डेलानी और डॉकरेल की विस्फोटक पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 का लक्ष्य

IANS | February 14, 2026 12:50 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आयरलैंड और ओमान के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर रन बनाए हैं।

बीएनपी के तीन हिंदू उम्मीदवारों की जीत, भारत-बांग्लादेश संबंध पर गायेश्वर चंद्र बोले- यह सम्मान और बराबरी का रिश्ता है

IANS | February 14, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। ये सभी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के हैं। तीनों हिंदू उम्मीदवारों में से एक, गायेश्वर चंद्र रॉय, ने आईएएनएस से खास बातचीत की। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, बीएपी ने 299 सीटों में से 211 सीटें जीतीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मोरन में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

IANS | February 14, 2026 12:42 PM

गुवाहाटी, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरन में नेशनल हाईवे पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन किया। यह पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा है।

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र लापता, स्थानीय अधिकारियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; परिवार चिंतित

IANS | February 14, 2026 12:36 PM

वॉशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत ने बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के 22 साल के भारतीय स्टूडेंट के गायब होने पर गहरी चिंता जताई है। स्थानीय अधिकारी पूर्व बे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। बता दें, इससे पहले भी अमेरिका से कई भारतीय छात्रों के लापता होने की खबर सामने आई है।

फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स तैयार करना, एमएसएमई को बढ़ना 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के लिए होगा अहम : रिपोर्ट

IANS | February 14, 2026 12:33 PM

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। देश को विकसित भारत 2047 लक्ष्य पाने के लिए 10 प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसमें फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स तैयार करना, मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना और एमएसएमई को मजबूत करना शामिल है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

आर्टेमिस 2 संग चांद पर भेजना है अपने वेलेंटाइन का नाम? नासा के इन नियमों को करें फॉलो

IANS | February 14, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। चांद पर आमजन का जाना मुश्किल है मगर क्या आप जानते हैं कि आपका या आपके प्रियजन का नाम चांद पर आसानी से पहुंच सकता है। वेलेंटाइन डे पर नासा ने सरप्राइज देते हुए इस नाम को चंद्रमा की परिक्रमा पर भेजने का मौका दिया है।

भारत-पाकिस्तान टी20: विराट के नाम सर्वाधिक रन, बुमराह और शाहीन नहीं हार्दिक ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

IANS | February 14, 2026 11:49 AM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है।

फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

IANS | February 14, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बदलती ऋतु के साथ सिर्फ मौसम में ही बदलाव नहीं आता है, बल्कि आहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

पुलवामा हमले की सातवीं बरसी : अशोक पंडित ने शहीदों को किया याद, बताया भारत के इतिहास का दुखद दिन

IANS | February 14, 2026 11:13 AM

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। 14 फरवरी 2019... देश का वह काला दिन है जब देश ने अपने 40 वीरों को खो दिया था। आज पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस दर्दनाक हमले में 40 बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। यह दिन भारत के इतिहास में एक काला और दुखद अध्याय है, जिसे 'ब्लैक डे' के रूप में याद किया जाता है।

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी : नम आंखों से शहीदों को नमन, परिवारों ने याद किए अपने वीर सपूत

IANS | February 14, 2026 10:57 AM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। साल वर्ष पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए बहादुर सैनिकों के परिवारजनों की आंखें आज भी नम हैं। सातवीं बरसी पर देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पंजाब के अलग-अलग जिलों में शहीद जवानों के परिवारों ने अपने वीर सपूतों को याद किया।