स्मृति शेष : बूंदों के सौदागर नहीं, बूंदों के साधक, अनुपम मिश्र और उनकी अमर विरासत

IANS | December 18, 2025 8:35 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। जिस दौर में पूरी दुनिया विकास की परिभाषा बड़े बांधों और कंक्रीट के हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग में खोज रही थी, ठीक उसी समय दिल्ली के 'गांधी शांति प्रतिष्ठान' के एक साधारण से कमरे में बैठा एक व्यक्ति उन पुरानी बावड़ियों और तालाबों की धूल झाड़ रहा था, जिन्हें आधुनिक भारत ने 'गड्ढा' समझकर भुला दिया था। खादी का कुर्ता, सौम्य मुस्कान और आंखों में सदियों पुराने ज्ञान की चमक, ये कोई और नहीं, बल्कि अनुपम मिश्र थे। एक ऐसे मनीषी, जिन्होंने कलम और कुदाल के बीच ऐसा रिश्ता जोड़ा कि भारत की सूखती नसों में फिर से जल की चेतना दौड़ने लगी।

किस विटामिन की कमी से होती है मतली और भूख न लगने की समस्या? इन उपायों से मिलेगी राहत

IANS | December 18, 2025 8:24 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, कमजोरी और मतली जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। अक्सर लोग इसे गैस, एसिडिटी या खराब खानपान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी भी कारण हो सकती है। खासतौर पर विटामिन बी12 की कमी से मतली, उल्टी और पेट से जुड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

'चार्ल्स डिकेन्स' की एक किताब जिसने क्रिसमस को इंसानियत का त्योहार बना डाला

IANS | December 18, 2025 8:23 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। शांति, प्यार और खुशियों का त्योहार क्रिसमस करीब है। ईसा मसीह को समर्पित इस दिन पर विशेष इंतजाम किए जाते हैं। वर्षों पहले इसमें खुशियों को एड करने की एक कोशिश चार्ल्स डिकेन्स ने की। एक ऐसी कहानी रची जिसने लोगों की सोच बदली और उस सोच ने इस पर्व को मनाने के तरीके को काफी हद तक बदल डाला।

सिंहावलोकन 2025: रक्षा क्षेत्र के लिए दमदार रहा यह साल, फ्रांस से राफेल खरीदा और तेजस के जरिए स्वेदशीकरण को बढ़ावा दिया

IANS | December 18, 2025 8:21 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए साल 2025 काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल एक तरफ देश ने अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के लिए 10 साल का डिफेंस फ्रेमवर्क साइन किया, साथ ही फ्रांस के साथ राफेल मरीन विमानों का सौदा किया। वहीं, रूस के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को आगे बढ़ाया है।

स्मैट: हरियाणा को हराकर झारखंड पहली बार चैंपियन बनी, कप्तान ईशान किशन रहे जीत के नायक

IANS | December 18, 2025 8:21 PM

पुणे, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराया। जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने 101 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। ईशान फाइनल में शतक बनाने वाले पहले कप्तान भी बने।

टाइटैनिक के 28 साल, फिल्म जिसने इतिहास को पर्दे पर अमर कर दिया

IANS | December 18, 2025 8:08 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। 1997 में जब जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' सिल्वर स्क्रीन पर आई, तब यह सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं थी, बल्कि सिनेमा के इतिहास में जोखिम, जुनून और तकनीकी साहस की मिसाल बनकर सामने आई। 19 दिसंबर 1997 को अमेरिका सहित कई देशों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर शुरुआती आशंकाएं बहुत थीं। उस दौर में लगभग 200 मिलियन डॉलर के बजट वाली यह फिल्म सबसे महंगी हॉलीवुड प्रोजेक्ट मानी जा रही थी और कई स्टूडियो को डर था कि यह लागत निकाल भी पाएगी या नहीं।

सामान्य नहीं पैर के अंगूठे और जोड़ों में अचानक होने वाला दर्द, आयुर्वेद के पास है समाधान

IANS | December 18, 2025 8:05 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। क्या आपको भी रात या दिन किसी भी समय अचानक से जोड़ों या पैर के अंगूठे में दर्द होने लगता है, इन जगहों पर लालिमा और सूजन भी रहती है? यह शरीर में बढ़े यूरिक एसिड के संकेत हो सकते हैं। इससे घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। आयुर्वेद के पास इसका समाधान भी है।

बर्थडे स्पेशल : एक साल तक डिस्को का सफर, 5 घंटे डांस की बदौलत मिला बॉलीवुड में ब्रेक

IANS | December 18, 2025 7:54 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मायानगरी में अपनी किस्मत को आजमाने के लिए हजारों लोग आते हैं, लेकिन कुछ ही सिल्वर स्क्रीन पर दिख पाते हैं। पहली फिल्म पाने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं और अगर फिल्म मिल भी जाए तो पहचान मिल पाना बहुत मुश्किल है।

जन्मतिथि विशेष: एक महान क्रिकेटर और कप्तान, रिकी पोटिंग होना मुश्किल है

IANS | December 18, 2025 7:48 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। महान क्रिकेटर होना और महान कप्तान होना दोनों अलग-अलग चीजें हैं। रिकी पोंटिंग ऐसे विरले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दोनों किरदारों में बड़ी सफलता अर्जित की। पोंटिंग जितने बड़े बल्लेबाज थे उतने ही बड़े कप्तान थे। उनके बेशुमार रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं। पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज और क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तान हैं।

लखनऊ : एके शर्मा ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया निरीक्षण, कहा- '6.5 लाख टन कूड़ा हटाकर सुंदर पार्क बनाना सुशासन का उदाहण'

IANS | December 18, 2025 7:38 PM

लखनऊ, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय प्रेरणा के प्रतीक राष्ट्र नायकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया।