भारत-इजरायल संबंधों में नई तेजी, उन्नत और संवेदनशील तकनीकों पर बढ़ेगा सहयोग : रूवेन अजार

IANS | February 26, 2026 8:55 AM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा और भारत-इजरायल संबंधों पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और प्रधानमंत्री के भाषण ने सभी को गहराई से प्रभावित किया।

रंगभरी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग, नोट कर लें भद्रा और राहुकाल

IANS | February 26, 2026 8:49 AM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 27 फरवरी को है। इस एकादशी को आमलकी या रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। यह तिथि कई मायनों में खास है। नारायण के साथ ही महादेव से भी इस दिन का खास संबंध है।

वीर सावरकर का त्याग और समर्पण हर राष्ट्रप्रेमी के लिए ज्योति स्तंभ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | February 26, 2026 8:43 AM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका त्याग और समर्पण हर राष्ट्रप्रेमी के लिए राष्ट्रप्रथम का ज्योति स्तंभ बना रहेगा।

भारत-इजरायल के बीच मजबूत सिनेमा संबंध, जब नेतन्याहू ने कहा- 'इजरायल को बॉलीवुड पसंद'

IANS | February 26, 2026 8:08 AM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत-इजरायल भाईचारे पर कोई बॉलीवुड फिल्म बने तो वह जबरदस्त हिट साबित होगी।

जयंती विशेष: बच्चों को 'पाताल दीदी' जैसी रचना देने वाली रचनाकार, जो कहलाईं बाल साहित्य की जादूगरनी

IANS | February 25, 2026 11:56 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्ला साहित्य में ऐसे कई रचनाकार हुए, जिनके कलम का जादू आज भी कविता-कहानियों समेत अन्य विधा के रूप में अमर है। ऐसी एक बाल साहित्य की जादूगरनी कहलाईं लीला मजूमदार, उन चुनिंदा महिला साहित्यकारों में से एक, जिन्होंने बच्चों की कहानियों से लेकर वयस्क उपन्यासों तक हर उम्र के पाठकों को अपनी रचना से समृद्ध किया।

न्यायपालिका की भूमिका पर विवादित अध्याय वाली कक्षा 8 की किताब पर एनसीईआरटी ने लगाई रोक

IANS | February 25, 2026 11:55 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी ने 24 फरवरी को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब जारी की थी। लेकिन किताब के एक अध्याय में कुछ ऐसी बातें पाई गईं जो ठीक नहीं मानी गईं। यह अध्याय 'हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका' नाम से है और पृष्ठ 125 से 142 तक है। मामला सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने तुरंत निर्देश दिया कि अगली सूचना तक इस किताब का वितरण रोक दिया जाए। एनसीईआरटी ने आदेश मानते हुए किताब की आपूर्ति पर रोक लगा दी है।

6 करोड़ रुपए के नक्सली भूपति ने बताया सरेंडर का कारण, हथियार छोड़ संविधान के हिसाब से काम करने की अपील की (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | February 25, 2026 11:52 PM

गढ़चिरौली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व नक्सली मल्लेजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू उर्फ भूपति ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने जीवन की कहानी साझा की।

'एक्यूज्ड' पर कोंकणा शर्मा बोलीं, अनकही कहानियों को सामने लाना जरूरी

IANS | February 25, 2026 11:41 PM

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक्यूज्ड’ को लेकर उत्साहित हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि अनकही और कम सुनी जाने वाली कहानियों को सामने लाना जरूरी है।

'मैं तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला', जब एक पार्टी में मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन को दिया था वचन

IANS | February 25, 2026 11:18 PM

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ जोड़ी बेहद खास होती हैं। मनमोहन देसाई और अमिताभ बच्चन की जोड़ी भी ऐसी ही थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में बनाईं, जो दर्शकों के बीच आज भी यादगार हैं। यही कारण है कि उनके बीच का रिश्ता केवल निर्देशक और अभिनेता का नहीं, बल्कि दोस्ती और विश्वास का भी था। इस विश्वास की सबसे बड़ी मिसाल है वह पल, जब मनमोहन देसाई ने 'अमर अकबर एंथनी' की सफलता की पार्टी में अमिताभ से कहा, 'तुम मुझे छोड़कर चले जाओ तो पता नहीं, लेकिन मैं तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला।'

बोगनवेलिया फूल: सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों का खजाना, तना से जड़ तक फायदेमंद

IANS | February 25, 2026 11:15 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बोगनवेलिया का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के सामने नारंगी, सफेद और गुलाबी चटकीले रंगों के फूलों वाला खूबसूरत पौधा सामने आ जाता है। ये देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है।