नई दिल्ली : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि कांग्रेस जब बोलती है तब पाकिस्तान में ताली बजती है। कांग्रेस पहले से ही रसातल में है और उनके लीडर इस तरह की हिंदू विरोधी बात करके और कितना रसातल में जाना चाहती है। उन्होंने राहुल गांधी के कांशीराम को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि आज हर कोई उन्हें अपना नेता मानता है लेकिन दलित की आवाज उठाने के लिए कोई सामने नहीं आता। उन्होंने कहा कि कांशीराम और बाबा साहब को हराने वाले भी आज उनकी गोद में बैठना चाहते हैं।
#VinodBansal #VHP #CongressVsBJP #ManiShankarAiyar #IndianPolitics #PoliticalNews #BreakingNews