'फोर्स 3' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- 'अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना है'

IANS | April 19, 2026 7:28 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मों में दमदार किरदार निभाने के लिए कलाकार अक्सर खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिश करते हैं। कभी वजन घटाना पड़ता है तो कभी बढ़ाना, ताकि किरदार असली लगे और दर्शकों को उससे जुड़ाव महसूस हो। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे भी अपने ऐसे ही एक ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं और अपने बॉडी को किरदार के मुताबिक ढालने में लगे हुए हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया ने पिछले दस महीनों में एक-दूसरे के साथ जुड़ाव को बढ़ाया

IANS | April 19, 2026 7:13 PM

सियोल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समिट में हिस्सा लेंगे। कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी (केआईईपी) में भारत और दक्षिण एशिया टीम के प्रमुख क्यूंगहून किम ने बताया कि पिछले 10 महीनों में भारत और दक्षिण कोरिया ने कैसे एक-दूसरे के साथ जुड़ाव को गहरा किया है।

बिहार-यूपी की चमक से नासा हैरान, 'नाइट वर्ल्ड मैप' में जगमगा रहे दोनों राज्य

IANS | April 19, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर एक नया ग्लोबल मैप जारी किया है। इस मैप में दिखाया गया है कि 2014 से 2022 तक पृथ्वी पर रात में लाइट्स कैसे बदली। इस मैप में भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश की चमक देख नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हो गए। यह मैप बीते नौ सालों में दोनों राज्यों में हुए विकास की तस्वीर है।

क्या वजन नियंत्रण का दुश्मन है कार्बोहाइड्रेट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

IANS | April 19, 2026 6:55 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल वजन बढ़ने की समस्या इतनी आम हो गई है कि लोग वजन घटाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। कई लोग डाइटिंग शुरू करते ही कार्बोहाइड्रेट (कार्ब्स) को पूरी तरह अपनी प्लेट से निकाल देते हैं। वे सोचते हैं कि ब्रेड, चावल, रोटी या आलू खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन क्या कार्बोहाइड्रेट सच में वजन घटाने का दुश्मन है?

आईपीएल 2026: केकेआर की सलामी जोड़ी 'फ्लॉप', 7 पारियों में जुटाए कुल 144 रन

IANS | April 19, 2026 6:54 PM

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के फैंस को निराश किया है। यह जोड़ी शुरुआती 7 पारियों में 20.57 की औसत के साथ सिर्फ 144 रन ही जुटा सकी है। आइए, इस सीजन मैच-दर-मैच केकेआर की सलामी जोड़ी के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

सीटीआईएल ने अंतरराष्ट्रीय सब्सिडी पर डब्ल्यूटीओ के फैसले पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया

IANS | April 19, 2026 6:32 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के व्यापार और निवेश विधि केंद्र (सीटीआईएल) ने दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विधि नेटवर्क (एसएआईएलएन) और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विधि सोसायटी (आईएसआईएल) के समन्‍वय से भारतीय अंतरराष्ट्रीय विधि सोसायटी में इंडोनेशिया से स्टेनलेस स्टील कोल्ड-रोल्ड फ्लैट उत्पादों पर यूरोपीय संघ के प्रतिपूरक और एंटी-डंपिंग शुल्क (डीएस 616) विवाद में अंतरराष्ट्रीय सब्सिडी पर डब्ल्यूटीओ पैनल के फैसले पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

पश्चिम बंगाल : बांकुरा में पीएम मोदी को देखकर लोगों में उत्साह, बोले- ममता सरकार के अत्याचार अब खत्म होंगे

IANS | April 19, 2026 6:28 PM

बांकुरा (पश्चिम बंगाल), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए बांकुरा में स्थानीय लोग रैली स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रधानमंत्री को अपने सामने देखकर लोगों की खुशी और उत्साह देखते ही बनता था। लोगों ने खुलकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन जताया और कहा कि भाजपा सत्ता में आकर ममता बनर्जी सरकार के समय चल रहे अत्याचारों को खत्म कर देगी।

आईपीएल 2026: जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, मोहम्मद शमी के खास रिकॉर्ड की बराबरी

IANS | April 19, 2026 6:17 PM

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर जोफ्रा आर्चर के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। आर्चर ने मोहम्मद शमी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल, सीएम ने दुख जताया

IANS | April 19, 2026 5:58 PM

विरुधुनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के पास कट्टानारपट्टी स्थित ‘वनजा पटाखा फैक्ट्री’ में रविवार को धमाके से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है।

केकेआर बनाम आरआर: ईडन गार्डन्स पहुंचे एलन बॉर्डर, घंटी बजाकर मुकाबले का किया आगाज

IANS | April 19, 2026 5:54 PM

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत रविवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर भी ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहुंचे। एलन ने ईडन गार्डन्स में घंटी बजाकर औपचारिक रूप से मैच की शुरुआत की।