कोलकाता (पश्चिम बंगाल): बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में स्पीच को लेकर पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाने पर कहा कि वो लोग अभी झूठ बोल रहे हैं। उनको कोई चोट नहीं लगी है। टीएमसी के लोग और टीएमसी पश्चिम बंगाल में गुंडई कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि टीएमसी ने अपने शासन काल में जितने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, उन सबका हिसाब किया जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
#WestBengalPolitics #DilipGhosh #TMCvsBJP #BJPNews #WestBengalNews #PoliticalNews #BreakingNews