इन दिनों मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि... देश में गैस की उपलब्धता पूरी तरह पर्याप्त है और लोगों को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि... पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक पश्चिम एशिया में हालात के बावजूद भारत में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, 5 मार्च के मुकाबले देश की रिफाइनरियां अब करीब 30 प्रतिशत ज्यादा एलपीजी का उत्पादन कर रही हैं। सरकार का कहना है कि कहीं-कहीं जो स्थिति दिख रही है, वह मुख्य रूप से अफवाहों और जमाखोरी की वजह से पैदा हुई है। तो निश्चित रूप से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वैसे भारतीय खानपान की खासियत ही यही है कि.... यहां ऐसे कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन हैं... जिन्हें एलपीजी गैस तो छोड़िए... बिना चूल्हे के भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। खासकर बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे पारंपरिक पकवान पीढ़ियों से लोगों की थाली का हिस्सा रहा है।
#DesiFood #NoCookFood #LPGGas #IndianFood #Sattu #DahiChura #FoodCulture