मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति को लेकर लगातार चिंताएं बढ़ रही हैं। इसी बीच भारत के कई हिस्सों से भी एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं घरेलू गैस के लिए लोग लाइनों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं कमर्शियल गैस की कमी से रेस्टोरेंट और ढाबों का कामकाज प्रभावित होने की बात कही जा रही हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार के मुताबिक कुछ जगहों पर जो हालात दिखाई दे रहे हैं, वह मुख्य रूप से अफवाहों और जमाखोरी की वजह से पैदा हुए हैं।
#LPGCylinder #LPGSupply #GasCylinder #IndiaNews #GroundReport #BlackMarketing #MiddleEast #LPGCrisis #FactCheckNews