महराजगंज (यूपी) में गैस सिलेंडर की किल्लत और संभावित कालाबाजारी की खबरों को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर गैस एजेंसियों पर छापेमारी कर स्थिति की जांच की गई और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि सिलेंडर को लेकर कुछ अफवाहें भी फैल रही हैं, जबकि एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से घबराने की जरूरत न बताते हुए जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
#MaharajganjNews #GasCylinder #BlackMarketing #UPNews #DistrictAdministration #GasAgencyRaid #BreakingNews