लैक्टिक एसिड से भरपूर कच्चा दूध, त्वचा को अंदर से साफ करने में करे मदद
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खान-पान और तनाव का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। ऐसे में लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है। अगर घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए, तो यह त्वचा पर ज्यादा असरदार साबित होती हैं। इन्हीं प्राकृतिक उपायों में कच्चा दूध सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा है।