क्या रिचर्ड पायबस दिला पाएंगे अफगानिस्तान को उसका पहला एशिया कप या विश्व कप खिताब?

IANS | February 25, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट के दौरान ही नया हेड कोच मिल गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जोनाथन ट्रॉट की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में रिचर्ड पायबस के नाम की घोषणा की। पायबस श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे। इस सीरीज का आगाज 13 मार्च से होगा।

इस्पात उद्योग के दिग्गज जतिंदर मेहरा का निधन, उद्योग जगत शोक में डूबा

IANS | February 25, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इस्पात उद्योग के दिग्गज जतिंदर मेहरा का बुधवार को निधन होने के साथ भारत के धातु और खनन क्षेत्र के एक युग का अंत हो गया।

इकोसिस्टम का खास साथी दरियाई घोड़ा : पानी में डूबकर सांस लेने की क्षमता तो 3200 किलोग्राम तक होता है वजन

IANS | February 25, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पृथ्वी पर कई अजीबो-गरीब जीव-जंतु पाए जाते हैं, जिनकी शारीरिक ताकत और अन्य विशेषताएं हैरत में डालती हैं। ऐसे ही एक पशु का नाम दरियाई घोड़ा या हिप्पोपोटामस है, जो पानी में डूबकर भी आसानी से सांस ले सकता है। ये शाकाहारी होते हैं फिर भी इनका वजन 1300 -3200 किलोग्राम तक हो सकता है।

बजरंग पुनिया: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 4 पदक जीतने वाले इकलौते पहलवान, ओलंपिक में जीता था पदक

IANS | February 25, 2026 3:09 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। कुश्ती भारत का एक परंपरागत खेल है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पहलवानों ने अपनी कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता प्राप्त करते हुए भारतीय कुश्ती को बड़ी पहचान दिलायी है। जिन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती को ऊंचाई पर पहुंचाया है, उनमें बजरंग पुनिया का नाम प्रमुख है।

नीम हेयर थेरेपी: बार-बार रूसी कर रही परेशान, ट्राई करें आयुर्वेद में लिखी ये थेरेपी

IANS | February 25, 2026 3:07 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हर बदलते मौसम के साथ बालों और त्वचा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

टोक्यो में 'यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो' आयोजित, सीएम योगी ने जापान के उद्यमियों को दिया निवेश का न्योता

IANS | February 25, 2026 2:56 PM

टोक्यो/लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में दुनिया के बड़े निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। यहां आयोजित 'यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो' के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां के उद्योगपतियों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण दिया।

'सुपरफूड' पालक के सेवन से हो सकती है पथरी से लेकर जोड़ों में दर्द की परेशानी, इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

IANS | February 25, 2026 2:54 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। जब भी शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने या शरीर के ओवरऑल हेल्थ की बात आती है, तब सबसे पहले पालक का नाम आता है।

रेलवे में एक मार्च से बदल जाएगा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका, नए ऐप से यात्रा होगी आसान

IANS | February 25, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) ऐप को बंद करने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में इस उपयोग अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट आदि के लिए किया जाता है। इसकी जगह रेलवे का नया सुपर ऐप रेलवन लेगा और इसकी मदद से सभी प्रकार के टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में पीएम मोदी का इजरायल दौरा: बदलते रिश्तों की नई परिभाषा

IANS | February 25, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ साल बाद इजरायल यात्रा कई मायनों में अहम है। दोनों ही देश रणनीतिक साझेदारी की बात कर रहे हैं। उम्मीदें दोनों पक्षों को एक दूसरे से खूब हैं। इसकी वजह भी है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को केवल एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह भारत-इजरायल संबंधों की उस लंबी ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा है जो वैचारिक दूरी से रणनीतिक साझेदारी तक पहुंची है।

मेजबान शहरों ने फीफा विश्व कप की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता: रिपोर्ट

IANS | February 25, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में सुरक्षा को लेकर मेजबान देश यूएसए, कनाडा और मेक्सिकों के शहरों ने चिंता जताई है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था की योजना को मूर्त रूप देने का काम शेड्यूल से पीछे चल रहा है। इससे 11 जून को टूर्नामेंट शुरू होने पर बड़ी रुकावटों का डर बढ़ गया है।