डायलॉग के बिना एक्टिंग सबसे मुश्किल, खामोशी शब्दों से ज्यादा बोलती है : मिहिर आहूजा

IANS | February 25, 2026 4:58 PM

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शब्द- रीत और रिवाज' को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें वह घुप्पी सिंह के किरदार में हैं। अभिनेता का मानना है कि बिना किसी डायलॉग के एक्टिंग करना परफॉर्मेंस का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा होता है।

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया 'अपने मित्र' का स्वागत

IANS | February 25, 2026 4:52 PM

तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की।

टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की भिड़ंत, जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड?

IANS | February 25, 2026 4:50 PM

अहमदाबाद, 25 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी।

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनने की क्षमता : एच.डी. कुमारस्वामी

IANS | February 25, 2026 4:23 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। स्पष्ट नीतिगत दिशा-निर्देश और उद्योग की मजबूत भागीदारी के साथ, भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के लिए एक अग्रणी वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी मजबूत स्थिति स्थापित कर सकता है। यह बयान केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की ओर से दिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया रिंकू सिंह टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे?

IANS | February 25, 2026 4:12 PM

चेन्नई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेलना है। यह मुकाबला बेहद अहम है और सुपर-8 में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की उपलब्धता पर बड़ा बयान दिया है।

कंदरिया महादेव मंदिर: 800 से ज्यादा मूर्तियां और बड़े पत्थरों को काटकर बनाया गया है खुजराहो का ये मंदिर

IANS | February 25, 2026 4:02 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। देश के हर हिस्से में महादेव को समर्पित बड़े और विशाल मंदिर हैं, जहां अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भक्त लंबे समय से आते रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, मेटल और ऑटो स्टॉक्स चमके

IANS | February 25, 2026 3:55 PM

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,276.07 और निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,482.50 पर बंद हुआ।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: गेंदबाजी में बॉश, बुमराह और फोर्ड की लंबी छलांग, वरुण नंबर एक पर बरकरार

IANS | February 25, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों के बीच आईसीसी ने टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड और भारत के जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है।

आयुष चिकित्सा प्रणालियों ने नागरिकों के स्वास्थ्य में अमूल्य योगदान दिया है : राष्ट्रपति मुर्मु

IANS | February 25, 2026 3:43 PM

बुलढाणा, 25 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में 'राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026' का उद्घाटन किया। उन्होंने आयुष स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छह वरिष्ठ वैद्यों को भी सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा तंज, बताया- 'नकारात्मक राजनीति का पोस्टर ब्वॉय'

IANS | February 25, 2026 3:38 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि किस तरह गांधी परिवार 'कम्प्रोमाइज राजनीति' का उदाहरण रहा है। पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी लगातार देशहित से समझौता करती रही है।