बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में अमेरिका-पाकिस्तान का नया समीकरण, भारत के लिए कितनी चिंता की बात?
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में आयोजित वार्ता में अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। हालांकि, पाकिस्तान इस पूरी स्थिति में खुद को मध्यस्थ की तरह पेश कर रहा है, लेकिन उसकी भूमिका पर लगातार प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। हाल के समय में ट्रंप, मुनीर को अमेरिका के करीब ला रहे हैं। ताजा हालात में वर्ल्ड ऑर्डर तेजी से बदल रहा है। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच ये बदलता समीकरण भी इसी वर्ल्ड ऑर्डर का एक हिस्सा माना जा सकता है।