ट्यूनिशिया की एक ऐसी क्रांति जिसमें एक बूंद खून भी नहीं बहा, लेकिन देश बदल गया

IANS | November 6, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। 1987 के 7 नवंबर की सुबह ट्यूनिशिया के लिए कुछ अलग थी। राजधानी ट्यूनिस शांत थी, लेकिन इतिहास करवट ले चुका था। रात भर सत्ता की दीवारों के भीतर एक ऐसा फैसला लिया गया था जिसने देश की दिशा बदल दी। एक रक्तहीन तख्तापलट की पटकथा लिखी गई और उसने मूर्त रूप भी लिया।

फिलिपींस में कलमेगी तूफान के बाद नेशनल इमरजेंसी, 140 लोगों की मौत, 127 लापता

IANS | November 6, 2025 6:21 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। फिलिपींस में तूफान कलमेगी ने भारी तबाही मचाई है। हालात देखते हुए फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड बोंगबोंग मार्कोस ने इसे तत्काल प्रभाव के तहत आपदा घोषित कर दिया है।

एआई टूल रेटिना देख बताएगा दिल और किडनी का हाल

IANS | November 6, 2025 6:18 PM

मेलबर्न, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक एक ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का विकास कर रहे हैं जो रेटिना (आंख की झिल्ली) की तस्वीरों का विश्लेषण करके हृदय और गुर्दे से जुड़ी क्रॉनिक बीमारियों का अधिक सटीक रूप से पता लगा सकेगा।

क्या अफगानिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ेगा पाकिस्तान? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी युद्ध की चेतावनी

IANS | November 6, 2025 4:46 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच दो राउंड की बैठकें बेनतीजा रही हैं। गुरुवार को इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मुलाकात से पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने एक बार फिर अफगानिस्तान को चेतावनी दी।

रूसी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध बेअसर, राजदूत अलीपोव बोले, 'भारत का भारी मात्रा में फीडस्टॉक खरीदना जारी'

IANS | November 6, 2025 4:37 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के बीच तेल व्यापार रोकने की भरपूर कोशिश की है, फिर चाहे वह रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाना हो या फिर भारत के ऊपर टैरिफ के जरिए दबाव बनाना। इस बीच भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि मॉस्को की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत 'भारी मात्रा में' फीडस्टॉक खरीद रहा है।

ट्रंप के टैरिफ वॉर से दुनिया को राहत? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकता है आखिरी फैसला!

IANS | November 6, 2025 4:18 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के साथ वैश्विक व्यापार जगत में उथल-पुथल मच गई। ट्रंप के टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रही, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसपर आखिरी फैसला भी आज आ जाए। वहीं, दूसरी ओर पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं।

चीन के झिंजियांग में भूकंप के झटके, 4.7 की तीव्रता से हिली धरती

IANS | November 6, 2025 10:20 AM

झिंजियांग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के झिंजियांग में गुरुवार को भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है।

कौन हैं भारत की मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर? उनके बेटे ने अमेरिका में रचा इतिहास

IANS | November 5, 2025 8:34 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर पद के चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी को भारी मतों से जीत मिली है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क को उसका पहला मुस्लिम मेयर मिला है। न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में जीत का झंडा लहराने वाले ममदानी उस भारतीय फिल्म निर्माता के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म जगत में अपनी छाप छोड़ी।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा : पीयूष गोयल

IANS | November 5, 2025 5:33 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस) । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन से अपनी मुलाकात को बेहतरीन बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के साथ अपनी बढ़ती पार्टनरशिप को भारत बहुत अधिक महत्व देता है।

कैसे शुरू हुआ था अमेरिका में इतिहास दर्ज करने वाले जोहरान ममदानी का राजनीतिक सफर?

IANS | November 5, 2025 5:30 PM

वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर को जोहरान ममदानी के रूप में उनका पहला मुस्लिम मेयर मिल गया है। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एंड्र्यू कोओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा को पछाड़कर शहर के इतिहास में तीसरे गैर-श्वेत मेयर बने हैं।