मेयर बनने के बाद जोहरान ममदानी ने दे डाली ट्रंप को चुनौती, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया चार शब्दों में जवाब
न्यूयॉर्क, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीतते ही डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने आव्रजन को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि उनके प्रवर्तन अभियान के लिए आपको हम सभी से होकर गुजरना होगा।