पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सीजफायर पर भरी हामी, तुर्किए ने बताया कब होगी अगली बैठक

IANS | October 31, 2025 9:23 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के साथ-साथ जुबानी जंग भी जारी है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच कतर और तुर्किए की मध्यस्थता से सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर तो हो गए, लेकिन स्थिति कुछ खास बदलती नहीं नजर आ रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की स्थिति का आकलन करने के लिए 30 अक्टूबर को इस्तांबुल में बैठक हुई।

पाकिस्तान ने रची आईएस के 1,000 आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने की साजिश, निशाने पर जम्मू-कश्मीर: खुफिया रिपोर्ट

IANS | October 31, 2025 4:48 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रही है। आईएस आतंकियों को पाकिस्तानी सेना न केवल हथियार मुहैया करा रही है, बल्कि आतंकी संगठन के कमांडरों को स्पेशल ट्रेनिंग देने का काम भी कर रही है। पाकिस्तान का मकसद अपने पड़ोसियों के खिलाफ आईएसआई आतंकियों का इस्तेमाल करना है।

किंग चार्ल्स ने छोटे भाई के खिलाफ उठाया कठोर कदम, महल से किया बेदखल, जानें क्या है पूरा मामला

IANS | October 31, 2025 2:14 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स ने अपने छोटे भाई एंड्रयू से प्रिंस की उपाधि छीन ली है और जेफरी एपस्टीन स्कैंडल से जुड़े होने के कारण उन्हें विंडसर स्थित अपने घर से बाहर निकाल दिया है। प्रिंस चार्ल्स का ये कदम आधुनिक राजशाही के इतिहास में किसी पारिवारिक सदस्य के खिलाफ लिए गए सबसे कठोर फैसलों में से एक है।

भारत-अमेरिका के बीच 10 साल की डिफेंस डील पक्की, राजनाथ सिंह ने अमेरिकी युद्ध सचिव से की मुलाकात

IANS | October 31, 2025 12:46 PM

कुआलालंपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलेशिया में 12वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया पहुंचे हुए हैं। मलेशिया में राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कुआलालंपुर में अमेरिकी युद्ध सचिव पीटर हेगसेथ के साथ बैठक की।

31 अक्टूबर 1517: जब एक पादरी की सोच ने यूरोप का इतिहास बदल डाला

IANS | October 30, 2025 8:20 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। करीब पांच सौ साल पहले, ऑल सेंट्स डे की पूर्व संध्या पर (1517 में) कुछ ऐसा हुआ जिसने यूरोप का इतिहास बदल दिया। इलेक्टोरल सैक्सोनी की एक नई यूनिवर्सिटी के अनजान से प्रोफेसर और पादरी ने एक सूची जर्मनी के विटेनबर्घ शहर की केजल चर्च के दरवाजे पर टांग दी। इस सूची में कुछ ऐसा था जो धर्माधिकारियों की सत्ता को चुनौती देता था।

जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप ने फेंटेनाइल से जुड़ा शुल्क 10 फीसदी घटाया

IANS | October 30, 2025 5:20 PM

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया दौरे के आखिरी पड़ाव पर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका और चीन के बीच बीते कुछ समय से जिन मुद्दों को लेकर तनाव चल रहा था, उन पर भी चर्चा हुई।

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने में अमेरिका की मदद करेगा बीजिंग, ट्रंप अगले साल अप्रैल में जाएंगे चीन

IANS | October 30, 2025 4:07 PM

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि चीनी प्रेसिडेंट जिनपिंग के साथ उनकी मुलाकात सफल रही। जिन मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा था, उन सभी पर बातचीत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वह अगले साल अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे।

अमेरिका को फिर परमाणु परीक्षण शुरू करने में लगेंगे दो से तीन साल, निरस्त्रीकरण पर रूस-चीन से बात करेंगे ट्रंप

IANS | October 30, 2025 3:31 PM

न्यूयॉर्क, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एशिया दौरे पर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात से ठीक पहले परमाणु हथियार के परीक्षण को लेकर बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने पेंटागन को करीब 33 साल बाद फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया है। वहीं एशिया दौरे से वापसी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले में मीडिया से बातचीत भी की।

ट्रंप की ठुड्डी ऊंची, शी का संयमित अंदाज: तस्वीरों में दिखी 'अधीर कूटनीति' और 'धैर्य की चाल'

IANS | October 30, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंग्रेजी की कहावत है 'अ पिक्चर स्पिक्स अ थाउसैंड वर्ड्स', जिसका सीधा सा मतलब है कि एक तस्वीर बहुत कुछ बयां करने की ताकत रखती है, जैसे दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरों ने की!

चीन के साथ कई व्यापार समझौते कर डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया से रवाना

IANS | October 30, 2025 1:40 PM

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गुरुवार को दक्षिण कोरियाई बंदरगाह शहर बुसान में बैठक हुई। 6 साल बाद जिनपिंग और ट्रंप की यह मुलाकात हुई है। बैठक खत्म होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति दक्षिण कोरिया से रवाना हो चुके हैं।