लेबनान हिंसा से 7.7 लाख बच्चे मानसिक तनाव का शिकार: यूनिसेफ

IANS | May 14, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। यूनिसेफ ने लेबनान में जारी हिंसा के बीच लाखों बच्चों की गंभीर मानसिक स्थिति की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। बताया है कि हिंसा और बड़े पैमाने पर विस्थापन से करीब 7.7 लाख बच्चे मानसिक तनाव झेल रहे हैं।

जिनपिंग के बयान पर ताइवान का पलटवार, चीन को इलाके में असुरक्षा का एकमात्र कारण बताया

IANS | May 14, 2026 2:10 PM

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय चीन दौरे पर पहुंचे हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान व्यापार, तकनीक समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें ताइवान भी एक मुद्दा रहा। शी ने कहा कि अगर ताइवान के मुद्दे को ठीक से नहीं संभाला गया, तो अमेरिका और चीन के बीच टकराव देखने को मिल सकते हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ताइवान ने चीन पर इस इलाके में असुरक्षा का एकमात्र सोर्स होने का आरोप लगाया।

यूएस की कंपनियों के लिए चीन में और भी बड़े मौके होंगे: शी जिनपिंग

IANS | May 14, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी ऐतिहासिक मीटिंग के दौरान अमेरिकी अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन में अमेरिकी कंपनियों के लिए और भी बड़े मौके होंगे।

ब्रिक्स 2026: विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत मंडपम में वैश्विक प्रतिनिधियों का किया स्वागत

IANS | May 14, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और सीनियर डिप्लोमैट गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए पहुंचने लगे। उच्चस्तरीय मीटिंग के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सभी नेताओं का स्वागत किया। 2026 में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का आयोजन किया जा रहा है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच ब्रिक्स से रचनात्मक और स्थिर करने वाली भूमिका की बढ़ रही उम्मीदें : जयशंकर

IANS | May 14, 2026 11:58 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच यह उम्मीद बढ़ रही है कि ब्रिक्स वैश्विक अनिश्चितता, संघर्षों और आर्थिक चुनौतियों के बीच एक "रचनात्मक और स्थिर करने वाली भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई

IANS | May 14, 2026 10:39 AM

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2026 एक ऐतिहासिक, लैंडमार्क साल होगा, जो चीन-अमेरिका संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करेगा।

ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात

IANS | May 14, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का गुरुवार से आगाज हो रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगिओनो से मुलाकात की।

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

IANS | May 14, 2026 9:41 AM

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को एक महान नेता बताया। ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग के साथ होना सम्मान की बात है।

संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन

IANS | May 14, 2026 9:18 AM

अबू धाबी, 14 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की गुप्त यात्रा की थी और वहां मुलाकातें की थीं। यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ऐसी कोई भी यात्रा या सैन्य प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी की खबरें गलत और आधारहीन हैं, जब तक कि इसकी आधिकारिक घोषणा न की जाए।

चीन के ग्रेट हॉल में जिनपिंग ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत, चीनी सैनिकों ने दिखाया मिलिट्री शो

IANS | May 14, 2026 8:52 AM

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। चीन के ग्रेट हॉल में गुरुवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैनिकों ने कोरियोग्राफ्ड मिलिट्री शो का प्रदर्शन किया।