यूएई पहुंचने पर एफ-16 फाइटर जेट ने किया विमान को एस्कॉर्ट, पीएम मोदी बोले- ये भारत के लोगों का सम्मान

IANS | May 15, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई में भव्य स्वागत हुआ है। यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर एफ16 जेट विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लोगों का सम्मान है।

जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

IANS | May 15, 2026 1:03 PM

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तकनीक, व्यापार समेत कई मुद्दों पर गंभीर बातचीत हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में हुई मीटिंग के दौरान उनके और शी के बीच “शानदार ट्रेड डील” हुईं।

ब्रिक्स समिट में विदेश मंत्री जयशंकर ने रिफॉर्म पर दिया जोर, बोले- यह पसंद नहीं, जरूरत का मामला

IANS | May 15, 2026 12:52 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत मंडपम में मौजूद अपने समकक्षों और डेलिगेशन को संबोधित किया। ब्रिक्स को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि बदलाव पसंद का मामला नहीं बल्कि जरूरत है।

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

IANS | May 15, 2026 12:38 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ बातचीत की। शुक्रवार की सुबह बातचीत के दौरान दोनों विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके प्रभाव के बारे में चर्चा की।

ब्रिक्स समिट का तीसरा सत्र आज, एस जयशंकर इन देशों के मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

IANS | May 15, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आज दूसरा दिन है। आज ब्रिक्स का तीसरा सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा डॉ. जयशंकर सभी नेताओं के लिए डिनर भी होस्ट करेंगे।

'बाल्टिक रणनीति को नया आकार दे रहे हैं चीन और रूस के संबंध', अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

IANS | May 15, 2026 11:01 AM

वाशिंगटन, 15 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटरों और राज्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रूस की युद्ध मशीन के लिए चीन का बढ़ता समर्थन बाल्टिक देशों के बीजिंग को देखने के नजरिए को तेजी से बदल रहा है। लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया अब चीन के साथ आर्थिक संबंधों को यूक्रेन युद्ध से सीधे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के रूप में देख रहे हैं।

पीएम मोदी यूएई दौरे के लिए नई दिल्ली से हुए रवाना, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से करेंगे मुलाकात

IANS | May 15, 2026 9:32 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अबू धाबी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

पीएम मोदी के अबू धाबी पहुंचने से पहले यूएई ने भारतीय जहाज पर हुए हमले की निंदा की

IANS | May 15, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शुक्रवार को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के दौरे पर जा रहे हैं, जिसमें यूएई भी शामिल है। पीएम मोदी के यूएई दौरे से पहले संयुक्त अरब अमीरात ने हमले को लेकर बयान जारी किया है।

अमेरिका में इस हफ्ते खत्म हो सकते हैं गौतम अदाणी के खिलाफ केस : रिपोर्ट

IANS | May 14, 2026 10:44 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोप जल्द ही खत्म हो सकते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले को सुलझाने और केस को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस तरह से पिछले एक साल से जारी कानूनी विवाद खत्म हो सकता है।

ब्रिक्स सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

IANS | May 14, 2026 7:52 PM

नई द‍िल्‍ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन में गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ भी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।