भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर

IANS | May 17, 2026 9:15 AM

द हेग, 17 मई (आईएएनएस)। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां पहुंचे। शनिवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री और किंग विलेम अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे का समापन किया।

पीएम मोदी की बैठक के बाद बोले नीदरलैंड्स के सीईओ, भारत में बढ़ाएंगे निवेश

IANS | May 17, 2026 12:06 AM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की राजधानी हेग में भारत-नीदरलैंड्स सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लिया। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी, निवेश, सेमीकंडक्टर, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। राउंडटेबल में नीदरलैंड्स की प्रमुख कंपनियों के सीईओ ने भारत में पिछले 10-12 वर्षों में आए बदलावों की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है: नीदरलैंड्स के सीईओ

IANS | May 16, 2026 11:50 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड्स के प्रमुख सीईओ के साथ एक बैठक की, जिसमें विमानन और सेमीकंडक्टर से लेकर शिपिंग, कृषि और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों के शीर्ष कारोबारी अधिकारियों ने उनके नेतृत्व में भारत की आर्थिक वृद्धि, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और बढ़ते वैश्विक सहयोग की सराहना की।

पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान

IANS | May 16, 2026 7:59 PM

एम्स्टर्डम, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत लगातार नई पहचान बना रही है।

भारत ने इटली के साथ बढ़ाए स्पेस-टेक संबंध, नई साझेदारियों का किया ऐलान

IANS | May 16, 2026 7:10 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) ने शनिवार को बताया कि उसने भारतीय स्पेस-टेक कंपनियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए इटली के वेनिस में आयोजित 'स्पेस मीटिंग्स वेनेटो 2026' में हिस्सा लिया, जो अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने और भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की वैश्विक मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण

IANS | May 16, 2026 6:51 PM

हेग, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द हेग में अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीय गदगद हो गए। भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण प्रांत और पूर्व से पश्चिम राज्य को एक सूत्र में बांधते भारतवंशी पहुंचे। सभी ने एक सुर में कहा कि उनके लिए ये अभूतपूर्व क्षण रहे। भारत के कश्मीर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कुछ ने आईएएनएस से अपनी भावनाएं साझा कीं।

नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

IANS | May 16, 2026 6:23 PM

एम्स्टर्डम, 16 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय नीदरलैंड यात्रा पर हैं। व्यस्त शेड्युल के बीच पीएम मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की।

भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | May 16, 2026 5:13 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत को अवसरों की धरती बताते हुए कहा कि देश तकनीक और मानवता, दोनों की ताकत से आगे बढ़ रहा है।

तो क्या ट्रंप ने पाकिस्तान की खोल दी पोल? मध्यस्थता चाल को किया उजागर!

IANS | May 16, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के उस नकाब को उतार दिया है जिसके बूते वो दावा करता है कि वो सुघड़ मध्यस्थ की भूमिका पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर खरी बात ट्रंप ने कही।

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से की बात, सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के गहरे संबंधों को किया याद

IANS | May 16, 2026 4:11 PM

द हेग, 16 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। लोगों ने पूरे जोश के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया।