'इस भाव को नहीं भूलूंगा', दिल्ली विस्फोट पर एकजुटता के लिए पीएम मोदी ने जताया भूटान नरेश का आभार

IANS | November 11, 2025 4:08 PM

थिंपू, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के चौथे नरेश के 70वें जन्मदिन समारोह के दौरान भारत के साथ एकजुटता के लिए वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दिल्ली में हुई दुखद घटना के बाद भूटान के लोगों ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए एक विशेष प्रार्थना की। इस पर प्रधानमंत्री ने करुणा और एकजुटता के इस अप्रतिम कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मैं इस भाव को कभी नहीं भूलूंगा।

डेविड स्जेले को मिला बुकर प्राइज, क्यों जूरी ने माना 'फ्लेश' है ‘सिंगुलर अचीवमेंट’

IANS | November 11, 2025 2:51 PM

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। लंदन में आयोजित बुकर प्राइज 2025 समारोह में डेविड शजाले की नई उपन्यास फ्लेश को वह सम्मान मिला जिसकी अवहेलना करना मुश्किल था। जूरी ने इसे "सिंगुलर अचीवमेंट" (विलक्षण उपलब्धि) कहा—एक ऐसा उपन्यास जिसे, उनके शब्दों में, उन्होंने "पहले कभी नहीं पढ़ा।" फ्लेश को यह विशिष्ट स्थान सिर्फ उसके विषयों के कारण नहीं, बल्कि उसकी अनोखी शैली, उसकी चुप्पियों, और उसके पात्र 'इस्तवां' की उस मौजूदगी से मिला जो पन्नों के बीच होते हुए भी अज्ञात बनी रहती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जताया शेरिंग तोबगे का आभार

IANS | November 11, 2025 12:22 PM

थिंपू, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान पहुंचने पर थिंपू में हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाती है।

पुतिन के भारत दौरे की क्रेमलिन ने शुरू की तैयारी, दोनों देशों की दशकों पुरानी दोस्ती बेहद खास

IANS | November 10, 2025 11:33 PM

मॉस्को, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस के बीच की दोस्ती दशकों पुरानी और अटूट है। वहीं, दोनों देश व्यापारिक संबंधों को भी मजबूती देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा रहे हैं। भारत और रूस के बीच की दोस्ती का उदाहरण अक्सर वैश्विक मंचों पर देखने को मिलता है। हाल ही में चीन में हुए एससीओ सम्मेलन में भी यह दिखा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत का दौरा करेंगे। इसे लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है।

एआई जेनरेटेड डीपफेक फोटो और वीडियो से निजात तय, ऑस्ट्रेलियाई रिसर्चर्स ने बनाया नया डिवाइस

IANS | November 10, 2025 7:57 PM

मेलबर्न, 10 नवंबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने के बाद से दुनिया में डीपफेक के काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। डीपफेक के मामले में एआई का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है। इसी सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) के साथ मिलकर एक खोज की है।

पाकिस्तान में 'जिया' दौर को वापस लाने की तैयारी, मुनीर की ताकत बढ़ाने के लिए संविधान 'संशोधन'

IANS | November 10, 2025 7:46 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में लाख जम्हूरियत की बात हो, लेकिन असली ताकत सेना और आईएसआई के हाथों में ही होती है। इसका एक बार फिर दुनिया को उदाहरण दिखा है। पाकिस्तान में नया संविधान संशोधन होने जा रहा है, जिससे मुनीर की ताकत ज्यादा बढ़ने वाली है। इस ऐलान के साथ ही साबित हो गया है कि पाकिस्तानी सेना को अपने आवाम से कोई मतलब नहीं। उसे सिर्फ ताकत चाहिए, कीमत कुछ भी हो।

नेपाल के मधेश में भड़की हिंसा, जनकपुरधाम के सीएम ऑफिस में जमकर हुई तोड़फोड़

IANS | November 10, 2025 5:53 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल के मधेश प्रांत में सोमवार को हिंसा हुई। दरअसल, सीपीएन-यूएमएल के संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव को मधेश प्रांत का सीएम बनाया गया। इसे लेकर जनकपुरधाम में सीएम ऑफिस में तोड़फोड़ हुई।

हमास ने शहीद लेफ्टिनेंट हैदर गोल्डिन का पार्थिव शव इजरायल को सौंपा, 11 साल पहले एक ऑपरेशन में हुए थे शहीद

IANS | November 9, 2025 11:31 PM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। हमास ने इजरायल को शहीद सैनिक लेफ्टिनेंट हैदर गोल्डिन का पार्थिव शरीर सौंप दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हर हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग में पहले ही इसकी जानकारी दी थी।

अमेरिका पहुंचे सीरिया के राष्ट्रपति शरा करेंगे ट्रंप से मुलाकात, कभी यूएस के आतंकी की लिस्ट में था नाम

IANS | November 9, 2025 8:53 PM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा अमेरिकी दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति शरा का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। दरअसल, 1946 के बाद पहली बार सीरिया का कोई राष्ट्रपति अमेरिकी दौरे पर पहुंचा है। वहीं राष्ट्रपति शरा का अमेरिका के साथ इतिहास कुछ खास अच्छा नहीं था।

अमेरिका को सुपर इकोनॉमी बनाने के लिए ट्रंप का 'सुपर प्लान', एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश

IANS | November 9, 2025 8:44 PM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की दुनिया में अपनी धमक जमाने के लिए कई देशों के मामलों में हस्तक्षेप की नीति रही है, जिससे पिछले दो तीन दशक में उसे भी भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के मौजूदा हालात को देखते हुए और खुद को इकोनॉमिक सुपरपावर बनाए रखने के लिए अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव किया है।