अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना
वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) के अनुसार, तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कमर्शियल ऑयल टैंकर पर कथित तौर पर एक और ड्रोन हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने शनिवार को कई ईरानी ठिकानों पर और सैन्य हमले किए।