यूके ने ग्लोबल हेल्थ फंड में की 15 फीसदी कटौती, स्वास्थ्य संगठन बोले-अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। यूके ने ग्लोबल हेल्थ फंड में 15 फीसदी कटौती करने के फैसले ने दुनिया के कई प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों को चिंता में डाल दिया है। 'ग्लोबल फंड', 'यूएनएड्स', 'डब्ल्यूएचओ' (विश्व स्वास्थ्य संगठन), 'एमएसएफ' और 'मलेरिया नो मोर यूके' जैसे संगठनों ने साफ कहा है कि इस कदम का सबसे ज्यादा नुकसान अफ्रीकी देशों को होगा, जहां पहले से ही संसाधन सीमित हैं और बड़ी आबादी एचआईवी, टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों से जूझ रही है।