मुंबई: अंधेरी वेस्ट के सोरेंटो अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे फिल्ममेकर संदीप सिंह
मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के सोरेंटो अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिसने 12, 13 और 14वें फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी अपार्टमेंट के 14वें फ्लोर पर फिल्ममेकर संदीप सिंह का घर भी है।